उप्र: मैनपुरी भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीमा गुप्ता के बेटे रवि गुप्ता उर्फ शुभम के 130 से अधिक अश्लील वीडियो वायरल

MediaIndiaLive
UP | 130 Obscene Videos Of BJP District Mahila Morcha President's Son Go Viral In Mainpuri
UP | 130 Obscene Videos Of BJP District Mahila Morcha President’s Son Go Viral In Mainpuri

बताया जा रहा है कि यह भाजपा नेत्री के बेटे का वीडियो शहर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट्स में बनाए गए हैं, जिनमें आरोपी युवक एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है.

UP | 130 Obscene Videos Of BJP District Mahila Morcha President’s Son Go Viral In Mainpuri

मैनपुरी: जहां आए दिन रोज बीजेपी नेताओं के अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं अब उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की बीजेपी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीमा गुप्ता के पुत्र शुभम गुप्ता उर्फ रवि के कुछ बेहद ही आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें बीजेपी नेत्री का शादीशुदा बेटा एक अन्य महिला के साथ बेहद ही आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है।

बीजेपी कार्यकारिणी इकाई की बेहद ही सक्रिय कार्यकर्ता हैं सीमा गुप्ता

दरअसल थाना कोतवाली क्षेत्र के करहल रोड पर भगवत शरण गुप्ता नारायण ट्रेडर्स के नाम से एक दुकान संचालित करते हैं। उनकी पत्नी सीमा गुप्ता बीजेपी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष हैं। जोकि मैनपुरी की बीजेपी कार्यकारिणी इकाई की बेहद ही सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इनका एक पुत्र है शुभम उर्फ रवि गुप्ता, जिसकी शादी 20 नवंबर 2021 को थाना करहल क्षेत्र की रहने वाली शीतल गुप्ता से हुई थी। शीतल गुप्ता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसको आभास हो गया कि उसका पति शुभम उर्फ रवि गुप्ता बेहद ही अय्याश किस्म का व्यक्ति है। जिसका कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध है।

महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बना उनकी वीडियो भी बनाता

जब इसकी शिकायत उसने अपनी बीजेपी नेत्री सास से की तो उल्टा उसको ही मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसका यह आरोप है कि उसके पति को किसी का डर नहीं है। वह महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बना कर उनकी वीडियो भी बनाता है और मुझे दिखा कर कहता है कि मेरी इतनी सारी महिलाओं से संबंध हैं। मैं इस तरह से सैक्स करता हूं।

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

शीतल ने आगे बताया कि जब उसने हद पार होने पर पुलिस से शिकायत की तो सास सीमा गुप्ता के रसूख के आगे पुलिस बेबस नजर आई और उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। एक सप्ताह पूर्व किसी प्रकार से बीजेपी नेत्री के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिसके बाद ये वीडियो शुभम की पत्नी शीतल के हांथ भी लग गए। जिसे लेकर वह महिला थाने गई पर फिर भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।

130 से ऊपर संख्या में आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो हुए वायरल

फिलहाल सूत्रों की माने तो बीजेपी नेत्री के बेटे के तकरीबन 130 से ऊपर संख्या में वीडियो वायरल हुए हैं। जिसमें वह अलग महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है, लेकिन इस वायरल वीडियो में जो महिला शुभम गुप्ता के साथ दिखाई दे रही है वह मुख्य शहर की रहने वाली है।

भाजपा की चुप्पी, विपक्ष का हमला

घटना सामने आने के बाद भाजपा संगठन ने चुप्पी साध रखी है। महिला मोर्चा से लेकर जिला संगठन तक कोई भी इस पर बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, कांग्रेस, सपा और बसपा जैसे विपक्षी दलों ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावधान! कल से इन फ़ोन पर नहीं चलेगा WhatsApp, चेक करें लिस्ट...

अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। 1 जून 2025 से कई सारे स्मार्टफोन्स पर WhatsApp का सपोर्ट बंद होने जा रहा है। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो आपको तुरंत बैकअप तैयार कर लेना चाहिए। WhatsApp will stop working on […]
WhatsApp will stop working on these phones starting tomorrow

You May Like

error: Content is protected !!