दिल्‍ली में 1978 जैसी बाढ़ का खतरा, केजरीवाल बोले “हम तैयार हैं”

MediaIndiaLive

Flood threat looms over Delhi! Water level of Yamuna river beyond the danger mark, Kejriwal government said – we are ready

दिल्ली वासियों को फिलहाल बारिश से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग के मताबिक, दिल्ली में 12cm तक बारिश की उम्मीद है। इससे अधिक भी बारिश हो सकती है।

Flood threat looms over Delhi! Water level of Yamuna river beyond the danger mark, Kejriwal government said – we are ready

दिल्ली: भारी बारिश के बीच दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। यमुना में खतरे का निशान 204.50 मीटर है और दोपहर 1 बजे तक यमुना का जलस्तर 204.63 मीटर दर्ज किया गया। दोपहर 1 बजे 1,90,837 क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया है।

वहीं, दिल्ली लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि बाढ़ को लेकर दिल्ली सरकार की पूरी तैयारी है। पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 2 दिनों में ही पानी 8-10 फूट बढ़ चुका है। अगले 24 घंटे में 10-12 फूट पानी बढ़ने की उम्मीद है। हमारा अनुमान है कि हमें करीब 30 हजार लोगों को निकालने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए हमारी पूरी तैयारी हो गई है।

फिलहाल दिल्ली वासियों को बारिश से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग के मताबिक, दिल्ली में 12cm तक बारिश की उम्मीद है।

आईएमडी ने कहा कि इससे अधिक भी बारिश हो सकती है, हम निगरानी कर रहे हैं। आईएमडी ने आज दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यानी राजधानी में मध्यम स्तर से लेकर भारी बारिश होने की संभावाना है। मौसम विभाग ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि कल से उत्तर-पश्चिम हिमालय क्षेत्र में बारिश थोड़ी कम हो जाएगी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप्र के गाजियाबाद की दौलत नगर कॉलोनी में सैकड़ों लोग अपने घरों में फंसे, मकानों में 5 से 12 फुट तक भरा पानी

Ghaziabad | Hundreds of people trapped in their homes in Daulat Nagar Colony, 5 to 12 feet of water filled in the houses
Ghaziabad | Hundreds of people trapped in their homes in Daulat Nagar Colony, 5 to 12 feet of water filled in the houses

You May Like

error: Content is protected !!