उत्तरकाशी के पुरोला में सुनसान पड़ा बाजार, पुलिस ने हिन्दू संगठनों का मार्च रोका, ड्रोन से निगरानी

MediaIndiaLive

Deserted market in Uttarkashi’s Purola, being monitored by drone, police stopped Hindu organizations from march

Deserted market in Uttarkashi’s Purola, being monitored by drone, police stopped Hindu organizations from march
Deserted market in Uttarkashi’s Purola, being monitored by drone, police stopped Hindu organizations from march

उत्तरकाशी जिले की सीमाएं सील हैं, पूरे क्षेत्र में ड्रोन से नजर रखी जा रही है। उधर, व्यापारी और हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों को पुलिस ने नौगांव से एक किमी आगे रोक दिया है।

Deserted market in Uttarkashi’s Purola, being monitored by drone, police stopped Hindu organizations from march

बीते कुछ दिनों से लव जिहाद और महापंचायत के शोरगुल से गूंज रहा उत्तरकाशी का पुरोला फिलहाल शांत है। बुधवार से ही 19 जून तक पुरोला में धारा 144 लागू है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है तो बाजार भी बंद हैं। पुरोला में प्रस्तावित महापंचायत स्थगित कर दी गई है। बीते मंगलवार को पंचायत संगठन के हाथ खींचने पर विहिप ने महापंचायत कराने का एलान किया था। वहीं नैनीताल हाईकोर्ट में महापंचायत पर सुनवाई आज हो सकती है। साथ ही महापंचायत रोकने को के लिए प्रशासन ने पुरोला को छावनी में तब्दील कर दिया है।

वहीं नगरपालिका क्षेत्र, बड़कोट, नौगांव में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। उत्तरकाशी जिले की सीमाएं भी सील हैं, पूरे क्षेत्र में ड्रोन से नजर रखी जा रही है। उधर, व्यापारी और हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों को पुलिस ने नौगांव से एक किमी आगे रोक दिया है।

कूच की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने सभी को रोक दिया है, जबकि व्यापारी और हिन्दू संगठनों के लोग पुरोला जाने के लिए अड़े हुए हैं। उपजिलाधिकारी सभी को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोग यहां नारेबाजी कर रहे हैं।

बुधवार को कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मीडिया के सामने आकर 15 जून की प्रस्तावित महापंचायत स्थगित करने की घोषणा की थी। अब आगे महापंचायत करने की बात कही है।

बता दें कि पुरोला में बीते 26 मई को मुस्लिम समुदाय के युवक द्वारा नाबालिग लड़की को भगाने का प्रयास किया गया था। हालांकि ये प्रयास विफल हो गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद लोगों ने सड़कों पर उतर कर जुलूस प्रदर्शन निकाले और बाजार बंद रखे।

मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। इस बीच कुछ दिन पहले पुरोला में मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानों के आगे महापंचायत संबंधी धमकी भरे पोस्टर चस्पा कर दिए गए थे। ऐसे में डर के माहौल के बीच यहां से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा दुकानें छोड़कर चले जाने और दुकानें बंद पड़ी रहने से राज्य भर में बवाल मचा है।

पुरोला में अब तक मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानें बंद हैं। करीब 12 लोग दुकानों से सामान समेटकर वापस चले गए हैं। दुकानें खुलवाने को लेकर अधिकारी लगातार स्थानीय लोगों के साथ बैठकें कर रहे हैं।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने साफ कहा है कि जो भी शख्स कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उस पर एनएसए लगाया जाएगा। बुधवार को पुलिस ने पुरोला में फ्लैग मार्च भी किया था।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक इमारत में लगी आग, तार से लेटकर, खिड़की से कूदे बच्चे जान बचाते दिखे

People escape using wires as fire breaks out in a building located in Delhi's Mukherjee Nagar
People escape using wires as fire breaks out in a building located in Delhi's Mukherjee Nagar

You May Like

error: Content is protected !!