
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा से स्लीपर बस के अंदर कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर बस को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया है।
Delhi | 16-year-old girl gang-raped inside bus; driver, conductor held
दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. 15-16 साल की छात्रा के साथ स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ है. पीड़िता यूपी के मैनपुरी की रहने वाली है. 4 अगस्त की रात वह घरवालों से नाराज होकर घर से निकल गई और बस से ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास रात में उतर गई. वहां से उसे एक दूसरी स्लीपर बस में बैठा लिया गया. आरोप है कि ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने करीब 47 किलोमीटर तक, परी चौक से कश्मीरी गेट तक के सफर में, बस के अंदर ही छात्रा के साथ गैंगरेप किया.
बस में पर्दे लगे होने के कारण बाहर किसी को घटना का पता नहीं चला. बस कश्मीरी गेट पहुंचने पर लड़की को नीचे उतार दिया गया. लड़की ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस को तिमारपुर की पार्किंग से बरामद किया और उसी दिन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.



