#हादसा | यह हादसा मरडाटू बस स्टैंड के पास पास हुआ। सामने से आ रहे ट्रेलर ने किसी वाहन को ओवरटेक किया और ओवरटेक के दौरान ही सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर कार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया।
Horrific collision of car and truck in Fatehpur, Rajasthan, four people died in the accident
राजस्थान के फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। यह हादसा मरडाटू बस स्टैंड के पास पास हुआ। सामने से आ रहे ट्रेलर ने किसी वाहन को ओवरटेक किया और ओवरटेक के दौरान ही सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर कार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया।
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने कार के अंदर से मृतकों के शवों को निकाला। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
फतेहपुर के एसडीपीओ ने बताया कि यह कार फतेहपुर की ओर आ रही थी और ट्रेलर सालासर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान हो गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कार सवार सभी मृतकों के शवों को फतेहपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है, जिनके पहुंचने के बाद मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।





whyride