बिहार: डायन बताकर बुजुर्ग महिला को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा

MediaIndiaLive

Bihar | Elderly woman by calling her a witch, Tied to a pole and beaten badly,

Bihar | Cruelty to an elderly woman by calling her a witch! Tied to a pole and beaten badly, the crowd kept watching the spectacle
Bihar | Elderly woman by calling her a witch, Tied to a pole and beaten badly,

#शर्मनाक | स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले गांव में रहने वाले कमल किशोर सिंह की एक बेटी और एक भतीजे की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने लगी। कमल किशोर सिंह को शक है कि पतरिया गांव की बुजुर्ग महिला ने तंत्र-मंत्र किया है।

Bihar | Cruelty to an elderly woman by calling her a witch, Tied to a pole and beaten badly, the crowd kept watching the spectacle

बिहार के भोजपुर के सहार थाना इलाके के पतरिया गांव में डायन बताकर एक बुजुर्ग महिला की पिटाई की गई। बिजली के खंभे में बांधकर महिला को जमकर पीटा गया। खंभे में बंधी महिला छोड़ने के लिए चीखती रही, चिल्लाती रही, भीड़ से गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। पूरा गांव बस तमाशा देखता रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बचाया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले गांव में रहने वाले कमल किशोर सिंह की एक बेटी और एक भतीजे की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने लगी। कमल किशोर सिंह को शक है कि पतरिया गांव की बुजुर्ग महिला ने तंत्र-मंत्र किया है। शक के बिना पर कमल किशोर सिंह के परिवार ने इस भीषण गर्मी के मौसम में बुजुर्ग महिला को सड़क किनारे बिजली के खंभे में बांध दिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई की। स्थानयी लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सहार थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को छुड़ाया।

थाना प्रभारी के मुताबिक, महिला के बेटे ने कमल किशोर सिंह समेत उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहलवानों के समर्थन में आए रामदेव, कहा "बृजभूषण तुरंत हों गिरफ्तार"

Ramdev comes out in support of protesting wrestlers, says Brij Bhushan must be put behind bars
Ramdev comes out in support of protesting wrestlers, says Brij Bhushan must be put behind bars

You May Like

error: Content is protected !!