#हादसा | स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आग वेलिंगटन के लोफर लॉज की सबसे ऊपरी मंजिल में लगी। दमकल विभाग के मुताबिक, इस अग्निकांड में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
10 people killed in fire at New Zealand hostel
न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में बड़ा हादसा हुआ है। एक लॉज में भीषण आग लगने से 10 लोगों की जान चली गई है। लॉज में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लॉज में फंसे 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आग वेलिंगटन के लोफर लॉज की सबसे ऊपरी मंजिल में लगी। दमकल विभाग के मुताबिक, इस अग्निकांड में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें… मुंबई में गैस लीक से बेकरी में लगी आग, 2 बच्चों समेत 6 लोग झुलसे![]()
यह भी पढ़ें… वीडियो | कोलकाता में राजभवन के पास लगी आग![]()
यह भी पढ़ें… वीडियो | शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के नए OPD ब्लॉक में लगी भीषण आग![]()
वेलिंगटन सिटी काउंसिल के प्रवक्ता रिचर्ड मैकलीन के मुताबिक, इमारत में कई बुजुर्ग लोग थे, जो आग लगने के बाद फौरन वहां से भाग गए। कई लोगों को वेलिंगटन अस्पताल ले जाया गया। न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में लोफर्स लॉज है। लॉज में 92 कमरे हैं। बताया जा रहा है कि यह शहर का सबसे सस्ता लॉज है। इस लॉज के पास में ही वेलिंगटन अस्पताल है, जहां घायलों को भर्ती कराया गया है।





Pin Up bonus umumiyyetle depozit bonusu, pulsuz firlanma ve ya xususi promosyonlar seklinde ola biler. Bu bonuslari elde etmek ucun mueyyen qaydalara ve sertlere emel etmeli ola bilersiniz.
vietducmask.com