उप्र के हरदोई में तेंदुए ने 12 लोगों को घायल किया

UP | Leopard entered the village of Hardoi, attacked 12 individuals

UP | Leopard entered the village of Hardoi, attacked 12 individuals
UP | Leopard entered the village of Hardoi, attacked 12 individuals

उत्तर प्रदेस के हरदोई के डीएफओ अधिकारी ने बताया कि थाना सांडी के गांव मुरौली कठेरिया में एक तेंदुए ने 12 लोगों को घायल कर दिया। सभी का इलाज करा दिया गया है, वो अपने घर चले गए हैं। लोगों ने शोर मचा दिया था जिस कारण उसने हमला कर दिया। स्थिति नियंत्रण में है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। तेंदुए की निगरानी के लिए 12 लोगों की टीम लगाई गई है।

UP | Leopard entered the village of Hardoi, attacked 12 individuals

हरदोई जिले के सांडी में गर्रा नदी की कछार से निकल कर एक तेंदुआ गुरुवार की शाम आबादी में पहुंच गया। तेंदुए ने तीन महिलाओं समेत 12 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए जुटी हुई है, लेकिन हमले के बाद से तेंदुआ नहीं दिख रहा है।

क्षेत्र के ग्राम मुरौली कठेरिया में शाम करीब 6.30 बजे तेंदुआ जंगल से आबादी की ओर आ गया। इससे बाग में मौजूद महिला रामलडेती, राखी, उषा, भगवान शरण और खेत में जानवरों के घास काट रहे रामू कुशवाहा, गोविंद सहित करीब एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया। तेंदुआ आने की सूचना गांव में खलबली मच गई। लोगों का कहना है कि तेंदुआ गांव निवासी ग्राम लड़ैती पत्नी रामस्वरूप की झोपड़ी में घुस गया।

उसे निकालने के लिए लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। तेंदुआ करीब एक दर्जन लोगों पर हमला करते हुए आबादी की ओर बढ़ गया। ग्राम प्रधान सत्येन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस व वन विभाग को अवगत कराया है। वहीं घायलों को सीएचसी बिलग्राम में उपचार के लिए ले जाया गया। डीएफओ शशिकांत अमरेश ने बताया कि घटनास्थल पर टीम के साथ पहुंच चुके हैं। कांबिंग शुरू कर दी गई है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

One thought on “उप्र के हरदोई में तेंदुए ने 12 लोगों को घायल किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैंगस्टर टिल्लू के सहयोगी के भाई बंटी ने की आत्महत्या: पुलिस

Brother of Tillu Tajpuriya’s aide commits suicide in Delhi, Police
Mass suicide stirs in Anakapalle, Andhra Pradesh, 4 people of the same family commit suicide, 5th critical

You May Like

error: Content is protected !!