पंजाब: मोरिंडा गुरुद्वारा बेअदबी कांड के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत

Punjab | Morinda sacrilege case accused died in police custody

Punjab | Morinda sacrilege case accused died in police custody
Punjab | Morinda sacrilege case accused died in police custody

#देखें_वीडियो | मोरिंडा में पिछले हफ्ते ही बेदअबी की घटना हुई थी जिसे लेकर प्रदर्शन भी हुए थे। जसवीर पर दो सिख ग्रंथियों (पुजारी) को कथित रूप से मारने और गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप था।

#WATCH_VIDEO | Punjab | Morinda sacrilege case accused died in police custody, was brought to hospital after chest pain – morinda sacrilege case accused died in police custody

मोरिंडा में बेअदबी कांड के आरोपी जसवीर सिंह उर्फ जस्सी की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जसवीर मानसा की तमकोट जेल में बंद था। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे मानसा सिविल अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसे 29 अप्रैल को रूपनगर से मानसा लाकर शिफ्ट किया गया था।

जसवीर सिंह की शर्मनाक करतूत

एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि आरोपी को आज शाम 4 बजे तबीयत खराब होने पर अस्पताल लाया गया और रात 9 बजे जसवीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

क्या था आरोप?

मोरिंडा में पिछले हफ्ते ही बेदअबी की घटना हुई थी जिसे लेकर प्रदर्शन भी हुए थे। जसवीर पर दो सिख ग्रंथियों (पुजारी) को कथित रूप से मारने और गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप था। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस ने आरोपी जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर धार्मिक भावनाएं आहत करने व हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में जूते पहने व्यक्ति को कोतवाली साहिब गुरुद्वारे के गर्भगृह में रेलिंग पार करके प्रवेश करते और फिर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर रहे दो ग्रंथियों को मारते और पवित्र पुस्तक को उसके स्थान से हटाते हुए देखा गया था।

इस मामले में जसवीर की गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद जसवीर सिंह को 27 अप्रैल को रूपनगर की एक कोर्ट में पेश किया गया था। यहां एक शख्स ने उस पर पिस्टल से हमला करने की कोशिश की थी। उस शख्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हिरासत के बाद जसवीर सिंह को 29 अप्रैल को मनसा जेल भेज दिया गया था।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

One thought on “पंजाब: मोरिंडा गुरुद्वारा बेअदबी कांड के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हादसा | बिहार: मुजफ्फरपुर में घरों में लगी आग, 4 बच्चियां जिंदा जलीं, मौत, कई झुलसे

Bihar | Fire broke out in a slum near Ramdayalu Railway station, 4 people died and 7 were injured, Muzaffarpur
Bihar | Fire broke out in a slum near Ramdayalu Railway station, 4 people died and 7 were injured, Muzaffarpur

You May Like

error: Content is protected !!