उप्र: फर्रुखाबाद में गैस रिसाव के बाद लगी आग, मासूम और बुजुर्ग महिला की मौत, कई गंभीर

MediaIndiaLive

Big accident in Farrukhabad, Uttar Pradesh, Fire after gas leak, innocent and elderly woman died, several serious

Big accident in Farrukhabad, Uttar Pradesh, Fire after gas leak, innocent and elderly woman died, several serious
Farrukhabad, Uttar Pradesh, Fire after gas leak, innocent and elderly woman died, several serious

#हादसा । घटना जिले के कायमगंज क्षेत्र के भटासा गांव में हुई। यहां एक घर में देवी जागरण के बाद खाना बनाने की तैयारी हो रही थी।

Big accident in Farrukhabad, Uttar Pradesh, Fire after gas leak, innocent and elderly woman died, several serious

उत्तर प्रदेश (UP News) के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में जिले से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक घर में गैस रिसाव के बाद आग लग गई। हादसे में एक मासूम और एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

देवी जागरण के बाद घर में बन रहा था खाना

जानकारी के मुताबिक घटना जिले के कायमगंज क्षेत्र के भटासा गांव की है। यहां रामऔतार के घर पर देवी जागरण का कार्यक्रम हुआ था। सोमवार सुबह घर में खाना बनाने की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान कमरे में रखे गैस सिलेंडरों में रिसाव हो गया। किन्हीं कारणों से इनमें आग लग गई।

आग की चपेट में आए 16 लोग

आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि आग लगने से घर में मौजूद 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर आसपास के लोग, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 62 वर्षीय महिला और एक चार साल की मासूम ने दम तोड़ दिया।

कुछ घायलों की हालत गंभीर, रेफर किए

पुलिस की ओर से बताया गया है कि हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। बता दें कि पिछले किछ दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अग्निकांड की घटनाएं सामने आई हैं।

कानपुर के बासमंडी इलाके में तो एक रेडीमेड गार्मेंट्स की मार्केट में आग लगी थी। आग से करीब 600 दुकानें जलकर राख हो गई थीं। वहीं नोएडा में भी पिछले दिनों 24 घंटे में तीन स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रूस के पूर्वी क्षेत्र में भूकंप के तेज़ झटके, 6.9 मापी गई तीव्रता

Powerful earthquake of 6.9 strikes near Russia’s east coast
Powerful earthquake of 6.9 strikes near Russia’s east coast

You May Like

error: Content is protected !!