मप्र में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, बीमार पिता को ठेले पर अस्पताल ले गया 6 साल का बेटा, नहीं मिली एंबुलेंस

MediaIndiaLive

See the plight of the health system in MP, 6 year old son took sick father to hospital on handcart, did not get ambulance

See the plight of the health system in MP! 6 year old son took sick father to hospital on handcart, did not get ambulance
MP, 6 year old son took sick father to hospital on handcart

बीमार पिता को ठेले पर लिटाकर तीन किलमीटर तक 6 साल का मासूम बच्चा धक्के मारता रहा। इस दौरान रास्ते में किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी है।

See the plight of the health system in MP, 6 year old son took sick father to hospital on handcart, did not get ambulance

मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती रहती है। राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत कैसी है, इसकी एक तस्वीर सिंगरौली जिले से सामने आई है। यहां के थाना कोतवाली कस्बे से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 6 साल के बच्चे को जब 108 एंबुलेंस नहीं मिली तो वह अपने पिता को ठेले पर लादकर पैदल ही अस्पताल ले गया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि बलियरी इलाके के रहने वाले शाह परिवार में एक व्यक्ति की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनकी पत्नी और बेटे ने 108 एंबुलेंस को कई बार कॉल किया लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद उनका 6 साल का बेटा और पत्नी ने ठेले पर लिटाया और इलाज के लिए तीन किलोमीटर दूर स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।

बीमार पिता को ठेले पर लिटाकर तीन किलमीटर तक 6 साल का मासूम बच्चा धक्के मारता रहा। इस दौरान रास्ते में किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी एडीएम को सौंपी गई है। फिलहाल एडीएम डीपी वर्मन मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, 13 राज्यों में फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट...

Ramesh Bais became the new Governor of Maharashtra, Bhagat Singh Koshyari’s resignation accepted, 13 states also reshuffled, see full list
Ramesh Bais became the new Governor of Maharashtra, Bhagat Singh Koshyari’s resignation accepted,

You May Like

error: Content is protected !!