इंडोनेशिया में जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

MediaIndiaLive

Earthquake In Indonesia: Earthquake in Indonesia; A magnitude of 6.1 was recorded on the Richter scale

An earthquake with a magnitude of 4.2 on the Richter Scale hit Tibet
earthquake

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गए, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

Earthquake In Indonesia: Earthquake in Indonesia; A magnitude of 6.1 was recorded on the Richter scale

Guncangan gempa terasa di Indonesia, berkekuatan 6,1 skala richter

इंडोनेशिया (Indonesia) के उत्तरी सुमात्रा (North Sumatra) में सोमवार तड़के भारतीय समयानुसार 3.59 बजे भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता (Earthquake intensity) रिक्टर (Richter) पैमाने पर 6.1 मापी गई है।

इससे पहले इंडोनेशिया में 10 जनवरी (मंगलवार) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई थी। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा था कि इंडोनेशिया के तनिंबर क्षेत्र (Tanimbar region) में मंगलवार को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। ईएमएससी के अनुसार, भूकंप पृथ्वी की सतह से 97 किलोमीटर (60.27 मील) गहराई में था।

ईएमएससी के अनुसार, भूकंप इंडोनेशिया में तुआल क्षेत्र से 342 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में 02:47:35 (स्थानीय समय) पर आया। ईएमएससी ने कहा कि भूकंप के झटके 2000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके ऑस्ट्रेलिया, तिमोर लेस्ते और इंडोनेशिया में लगभग 1.4 करोड़ लोगों ने महसूस किए। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने ट्वीट कर कहा कि भूकंप की पुष्टि भूकंपीय डाटा (seismic data) द्वारा की गई।

यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) ने आगे कहा कि भूकंप के झटके अभी और अगले कुछ घंटे या दिनों में आ सकते हैं। इसलिए लोगों को क्षतिग्रस्त क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि ईएमएससी ने भूकंप के बाद सूनामी के खतरे से इनकार किया था। ईएसएमसी ने ट्वीट किया, “अगले कुछ घंटे या दिनों में भूकंप के और झटके आ सकते हैं। जब तक जरूरी न हो, अपनी सुरक्षा के लिए क्षतिग्रस्त क्षेत्रों से दूर रहें। सावधान रहें और राष्ट्रीय अधिकारियों की सूचनाओं का पालन करें।

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने दो जनवरी को बताया था कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार शाम चार बजकर 10 मिनट पर महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किमी गहराई में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेप केस में सजा काट रहे BJP से निष्कासित कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Kuldeep Singh Sengar, expelled from BJP, serving sentence in rape case, gets interim bail from Delhi High Court
Unnao rape victim’s sister releases video of men doing recce of their house

You May Like

error: Content is protected !!