6 राज्यों के 7 विधानसभा उपचुनावों के नतीजे मोकामा मेंं RJD की जीत, उप्र -हरियाणा में भाजपा ने मारी बाज़ी
Assembly Bypoll Results Live Updates: BJP takes Adampur, Gola Gokrannath and Gopalganj, RJD Mokama; tight contest with regional parties on other seats
बिहार, हरियाणा, यूपी व महाराष्ट्र समेत छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश व हरियाणा की एक-एक सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट पर उद्धव गुट की प्रत्याशी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। बिहार की मोकामा सीट पर राजद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं गोपालगंज सीट पर भाजपा व राजद में कांटे का मुकाबला है, तो ओडिशा में भाजपा व तेलंगाना में टीआरएस प्रत्याशी आगे चल रहा है।

लाइव अपडेट…
02:30 PM, 06-NOV-2022 अंधेरी ईस्ट से जीतीं ऋतुजा लटके
महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट से उद्धव गुट की प्रत्याशी ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की है।
01:57 PM, 06-NOV-2022 गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी की जीत
बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम राजद प्रत्याशी को 2000 वोटों के अंतर से हरा दिया है।
01:49 PM, 06-NOV-2022 महाराष्ट्र में ऋतुजा लटके की जीत तय
महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट से उद्धव गुट की उम्मीदवार ऋतुजा लटके की जीत लगभग तय मानी जा रही है। यहां 19 चरणों में 18 राउंड की मतगणना हो चुकी है। ऋतुजा 63785 वोटों से आगे चल रही हैं।
01:46 PM, 06-NOV-2022 तेलंगाना में टीआरएस को भाजपा से मिल रही कड़ी टक्कर
तेलंगाना की मुनुगोडे विधानसभा सीट पर टीआरएस प्रत्याशी को भाजपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। यहां दोनों के बीच जीत का अंतर मात्र 2169 वोटों का रह गया है।
01:30 PM, 06-NOV-2022 बिहार के मोकामा में राजद उम्मीदवार ने दर्ज की जीत
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी ने 16000 से अधिक मतों के अंदर से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया है।
01:17 PM, 06-NOV-2022 दो सीटों पर जीते भाजपा प्रत्याशी
यूपी और हरियाणा के उपचुनावों में दोनों सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा के अमन गिरि ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 34,298 वोटों से हराया है। वहीं, हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा के भव्य बिश्नोई 16006 वोटों से जीत गए हैं।
12:06 PM, 06-NOV-2022 तेलंगाना में कड़ी टक्कर
तेलंगाना में भाजपा और टीआरएस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। यहां टीआरएस प्रत्याशी मात्र 714 वोटों से आगे चल रहे हैं।
11:46 AM, 06-NOV-2022 चुनाव औपचारिक थे, मेरी जीत पक्की: नीलम देवी
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार नीलम देवी ने कहा है कि मेरी जीत शुरुआत से पक्की थी। चुनाव महज औपचारिकता थे। उन्होंने कहा कि यहां के लोग किसी लालच में नहीं आने वाले हैं।
11:29 AM, 06-NOV-2022 चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे
बिहार
मोकामा – राजद आगे
गोपालगंज- भाजपा आगे
हरियाणा
आदमपुर- भाजपा आगे
उत्तर प्रदेश
गोला गोकर्णनाथ- भाजपा आगे
तेलंगाना
मुनुगोडे – टीआरएस आगे
ओडिशा
धामनगर- भाजपा आगे
महाराष्ट्र
अंधेरी ईस्ट- शिवसेना(उद्धव गुट) आगे
10:50 AM, 06-NOV-2022 किन राज्यों की किन सीटों पर आएंगे नतीजे
बिहार – मोकामा और गोपालगंज
यूपी- गोला गोकर्णनाथ
ओडिशा- धामनगर
तेलंगाना- मुनुगोडे
महाराष्ट्र- अंधेरी ईस्ट
हरियाणा- आदमपुर
10:43 AM, 06-NOV-2022 तेलंगाना में टीआरएस प्रत्याशी आगे
तेलंगाना की मुनुगोडे विधानसभा सीट पर सत्तारूढ़ टीआरएस को बढ़त मिलती दिख रही है। पहले चरण की मतगणना में टीआरएस प्रत्याशी को 6,096 वोट मिले हैं, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी को को 4,904 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।
10:41 AM, 06-NOV-2022 भाजपा को तीन सीटों पर बढ़त
उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को तीन सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। इसमें उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट, हरियाणा के आदमपुर और ओडिशा की धामनगर में भाजपा प्रत्याशी शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं।
10:08 AM, 06-NOV-2022 बिहार की मोकामा सीट पर राजद को बड़ी बढ़त
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी नीलम देवी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। छठे चरण की मतगणना के बाद नीलम देवी को 22,756 तो वहीं भाजपा की सोनम देवी को 15,032 वोट मिले हैं।
10:06 AM, 06-NOV-2022 हरियाणा: भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई आगे
हरियाणा की अदमपुर विधानसभा सीट पर हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। अभी तक यहां भाजपा प्रत्याशी भव्य विश्नोइ्र को 6399 वोट मिले हैं, तो कांग्रेस के जय प्रकाश को 3567 वोट मिले हैं।
09:35 AM, 06-NOV-2022 महाराष्ट्र: उद्धव गुट की ऋतुजा लटके चल रहीं आगे
महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर भी उद्धव गुट की उम्मीदवार ऋतुजा लटके आगे चल रही हैं। अभी तक उन्हें 4277 वोट मिल चुके हैं।
09:33 AM, 06-NOV-2022 यूपी में भाजपा आगे
उत्तर प्रदेश की गोला गोकरननाथ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी आगे चल रहे हैं तो वहीं सपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं।
09:26 AM, 06-NOV-2022 बिहार: गोपालगंज सीट से राजद को बढ़त
बिहार की मोकामा व गोपालगंज विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। गोपालगंज सीट से राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता 2713 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं मोकामा में भी राजद उम्मीदवार को बढ़त मिलती दिख रही है।
08:36 AM, 06-NOV-2022 बिहार में महागठबंधन की परीक्षा
बिहार की मोकामा व गोपालगंज सीट पर हुए उपचुनाव महागठबंधन के लिए कड़ी परीक्षा की तरह है। भाजपा के अलग होकर नीतीश व तेजस्वी की जोड़ी के लिए ये चुनाव आगे का रास्ता तय करेंगे।
08:23 AM, 06-NOV-2022 तेलंगाना की मुनुगोडु सीट पर वोटों की गिनती शुरू
तेलंगाना की मुनुगोडु सीट पर भी वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मतगणना स्थल के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है।
08:16 AM, 06-NOV-2022 एक बार फिर मनाएंगे दिवाली: भव्य बिश्नोई
हरियाणा की आदमपुर सीट पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बीच भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई का कहना है कि यह चुनाव जीत या हार के लिए नहीं है। यह चुनाव जीत के अंतर को लेकर है। मुझे आदमपुर के लोगों का शुरू से ही आशीर्वाद मिला है। विश्वास है कि यहां के लोग एक बार फिर दिवाली मनाएंगे।
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। आज शाम तक इन सभी सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे जारी होंगे।