देखें वीडियो | उत्तर प्रदेश: अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान लेजर शो का आयोजन किया गया

MediaIndiaLive

#WATCH_VIDEO | Uttar Pradesh: Colourful lights and laser show organised in Ayodhya

#देखें_वीडियो उत्तर प्रदेश: अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान लेजर शो का आयोजन किया गया

#WATCH_VIDEO | Uttar Pradesh: Colourful lights and laser show organised in Ayodhya as part of the Deepotsav celebration, ahead of the #Diwali festival

भगवान श्रीराम के वनवास के बाद रामनगरी अयोध्या वापस लौटने पर जिस प्रकार लोगों में उत्साह तथा रौनक थी, कुछ उसी माहौल को जीवंत करने में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी लगी है।

अयोध्या का पूरा आसमान रविवार को दीपावली के एक दिन पहले ही जगमग हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की मौजूदगी में अयोध्या का आसमान रंगीन रोशनी और लेजर शो से बिल्कुल ही अलग छटा बिखेरेगा।

https://youtu.be/oYos70MwGU0
#WATCH_VIDEO | Uttar Pradesh: Colourful lights and laser show organised in Ayodhya

उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ सरकार के सत्ता संभालने के बाद से ही रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव का लगातार आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2017 से शुरू दीपोत्सव अब तो बड़ा स्वरूप ले चुका है। पीएम नरेन््द्र मोदी की मौजूदगी में इस बार इसकी भव्यता तो चार-चांद लगा देगी। पीएम मोदी दीपोत्सव पर पहली बार रामनगरी अयोध्या पधार रहे हैं। रविवार को यहां पर भव्य दीपोत्सव समारोह आयोजित किया गया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या के घाटों पर 15 लाख दीप जलाने की तैयारी है। प्रथम दीप पीएम मोदी ही प्रजज्वलित करेंगे। इसके साथ ही दीपावाली से एक दिन पहले ही यहां पर भव्य लेजर शो भी होगा। इस दौरान पूरे आसमान में अलग-अलग रंगों की लेजर लाइटें दिखाई देंगी। यह माहौल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। पीएम मोदी सरयू नदी के न्यू घाट पर आरती देखेंगे।

जिसके बाद भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत होगी। इस अवसर पर 15 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। दीपोत्सव के दौरान लेजर से विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्य रूपों के साथ पांच एनिमेटेड झांकियां और ग्यारह रामलीला झांकियां भी दिखाई जाएंगी।

अयोध्या आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी पहले भगवान श्री रामलला विराजमान का दर्शन और पूजा करेंगे। वह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का भी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शाम करीब 5:45 बजे, वह प्रतीकात्मक भगवान श्री राम का राज्याभिषेक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देखें वीडियो | मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया को दीपावली के पहले रंग-बिरंगी लेजर लाइटों से जगमग किया गया

#WATCH_VIDEO | Mumbai: Gateway of India lit up with colorful laser lights ahead of Diwali
#WATCH_VIDEO | Mumbai: Gateway of India lit up with colorful laser lights ahead of Diwali

You May Like

error: Content is protected !!