क्या कांग्रेस अध्यक्ष कोई महामानव हैं: प्रहलाद जोशी

MediaIndiaLive 1

देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज बुधवार को नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होने वाली हैं। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता संसद से सड़क तक विपक्ष मोदी सरकार पर जुबानी हमला कर बदले की राजनीति का आरोप लगा रहे है। वहीं, भाजपा ने भी कांग्रेस पर  पलटवार किया है।

सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में भारी हंगामा किया। इस दौरान केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा ‘कानून के समक्ष सब बराबर हैं। क्या कांग्रेस अध्यक्ष कोई महामानव हैं? ये (कांग्रेसी) सोचते हैं कि वे कानून से ऊपर हैं।’ भारी हंगामे बाद लोकसभा की बैठक को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा। 

बता दें, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि मीडिया को कांग्रेस कार्यालय में आने से रोका जा रहा है। किसी भी अन्याय के खिलाफ अहिंसात्मक गांधीवादी सत्याग्रह हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन, सत्ता के अहंकार में मोदी सरकार यह हक छिनने की कोशिश कर रही है। यह कांग्रेस पर नहीं भारत के महान लोकतंत्र पर हमला है।  

कांग्रेस नेता मणिकाम टैगोर ने एक वीडियो शेयर किया और लिखा, अकबर रोड पर कांग्रेस मुख्यालय पर पुलिस की तरफ से बारीकी से नजर रखी जा रही है। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनकी प्रतिबद्धताओं की ताकत जानते हैं।

One thought on “क्या कांग्रेस अध्यक्ष कोई महामानव हैं: प्रहलाद जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर तंज, कहा: क्या अब दूध-दही से जुड़े मुहावरों पर भी लगेगी जीएसटी

देहरादून: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला हैं| इस बार उन्होंने दूध-दही सहित सभी जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी लगाए जाने पर केंद्र सरकार पर तंज कसा है| उन्होंने कहा है कि भाजपा ने जन्माष्टमी से एक महीने पहले दूध, दही और छाछ पर […]

You May Like

error: Content is protected !!