‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से निधन

MediaIndiaLive

Veteran actor Pradeep Rawat passed away at the age of 74, India

Veteran actor Pradeep Rawat passed away at the age of 74, India
Veteran actor Pradeep Rawat passed away at the age of 74, India

आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ में विलेन का रोल प्ले करने वाले एक्टर प्रदीप रावत अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनका निधन हो गया है. एक्टर यशपाल शर्मा ने येे जानकारी दी.

Veteran actor Pradeep Rawat passed away at the age of 74, India

पॉपुलर एक्टर प्रदीप रावत ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका निधन हो गया. एक्टर यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा- प्रदीप रावत हमारे गजनी, लगान के देवा नहीं रहे. रेस्ट इन पीस. इसी के साथ उन्होंने दुखी वाली इमोजी भी लगाई.

एक्टर्स ने जताया शोक

उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. एक्टर ब्रिजेंद्र काला ने रिएक्ट कर लिखा- बहुत दुखद. ओम शांति. एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

प्रदीप रावत की बात करें तो उनका जन्म 21 जनवरी 1952 में हुआ था. वो 74 साल के थे. उनकी शादी कल्याणी रावत के साथ हुई थी. उनके दो बच्चे हैं.

विलेन के रोल करके हुए थे फेमस

करियर पर नजर डालें तो वो तेलुगू, हिंदी और तमिल सिनेमा में काम कर रहे थे. उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर तय किया. उन्हें विलेन के रोल के लिए जाना जाता है. प्रदीप को सबसे पहले पहचान बीआर चोपड़ा की महाभारत से मिली थी. इसमें वो अश्वस्थामा क रोल में थे.

प्रदीप ने तेलुगू फिल्मों में 2004 से शुरुआत की थी. उन्होंने शुरुआत फिल्म Sye से की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट विलेन के रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. वो तेलुगू सिनेमा में लगातार एक्टिव रहे. 2026 में वो Gaayapadda Simham में दिखे. इससे पहले 2023 में उन्होंने Waltair Veerayya में डेविड का रोल प्ले किया था.

इन हिंदी फिल्मों में आए नजर

वहीं उनके हिंदी फिल्मों में करियर की बात करें तो उन्होंने 1985 में डेब्यू किया था. वो फिल्म एतबार में पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आए थे. इसके बाद वो मेरी जंग में दिखे. उन्होंने आप के साथ, समुंदर, काश, इंसाफ, मर मिटेंगे, आवारगी, अग्निपथ, बागी, कायदा कानून, कोहरा, जज्बात, इंसानियत, पुलिसवाला गुंडा, राजकुमार, कोयला, दीवार जैसी फिल्में की. उन्होंने 2001 में फिल्म लगान में भी काम किया. इस फिल्म में देवा सिंह सोढ़ी के रोल में थे. वहीं 2011 में शबरी, 2013 में ग्रांड मस्ती, 2015 में सिंह इज ब्लिंग और 2025 में छावा में नजर आए थे.

उन्होंन 2008 में आई आमिर खान और असिन की फिल्म में गजनी नाम के विलेन का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था.

इसके अलावा उन्होंने तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया. वो इंग्लिश, ओडिया, बंगाली, नेपाली, मराठी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. उनके टीवी शोज की बात करें तो वो ‘महाभारत’, ‘तहकीकात’, ‘चंद्रकांता’, ‘युग’, ‘गुल सनोबर’, ‘मिशन फतेह’ जैसे सीरियल में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

असम में कुदरत का कहर जारी, दो और मौत, मृतकों की संख्या 87 हुई, करीब 1.3 लाख लोग अब भी प्रभावित

Assam flood toll rises to 87 with 2 more deaths, nearly 1.3 lakh still affected
Assam flood toll rises to 87 with 2 more deaths, nearly 1.3 lakh still affected

You May Like

error: Content is protected !!