पाकिस्तानी जासूस बलजीत पठानकोट से गिरफ्तार, आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स की मूवमेंट लाइव फीड भेजता था पाक

sagar parvez

Pathankot man sends live feed of Indian forces’ movement to Pakistan-based handlers; arrested

Pathankot man sends live feed of Indian forces' movement to Pakistan-based handlers; arrested
Pathankot man sends live feed of Indian forces’ movement to Pakistan-based handlers; arrested

चक्क धारीवाल गांव के रहने वाले बलजीत सिंह ने नेशनल हाईवे-44 पर एक पुल के पास एक दुकान पर CCTV कैमरा लगाया था, ताकि वह कथित तौर पर आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स की मूवमेंट पर नजर रख सके, और वह लाइव फीड पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेज रहा था.

Pathankot man sends live feed of Indian forces’ movement to Pakistan-based handlers; arrested

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वह सीसीटीवी कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड कर पाकिस्तान भेज रहा था। पठानकोट पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सुजानपुर में एक शख्स को काबू में लिया गया है।

आरोपी को पकड़ने के बाद पूरे मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पकड़ा गया शख्स सुजानपुर पुल नंबर 4 और पुल नंबर 5 के बीच नेशनल हाइवे नम्बर 44 पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजता था। वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में था। वह सरहद पार पंजाब जम्मू नेशनल हाइवे के पल पल की खबर देता था। अब जहां पुलिस द्वारा उसे काबू कर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि नशे की पूर्ति के लिए वह देश से ही द्रोह करने पर उतर आया।

पढ़ें- खबर विस्तार से

पठानकोट पुलिस ने देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले एक बहुत बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुजानपुर इलाके से एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है, जो सरहद पार बैठे अपने आकाओं को भारत की खुफिया जानकारियां और लाइव फुटेज भेज रहा था। पठानकोट के सुजानपुर में पुलिस को एक ऐसी गुप्त सूचना मिली, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े कर दिए। सूचना के आधार पर पठानकोट पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और सुजानपुर से एक शख्स को धर दबोचा। शुरुआती पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

पकड़े गए इस शख्स की करतूत देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक थी। यह आरोपी सुजानपुर के पुल नंबर 4 और पुल नंबर 5 के बीच नेशनल हाइवे 44 पर जो पंजाब जम्मू को जोड़ता है, इस हाइवे पर बाकायदा सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाकर वहां की पल-पल की लाइव फुटेज पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेज रहा था। जिसको अब पुलिस ने गिरफ्तार कर अगली करवाई शुरू कर दी है। ये नशे की पूर्ति के लिए देश के साथ गरदारी कर रहा था, जिसके साथ तीन ओर साथी शामिल है।

इस बारे में बात करते हुए एसएसपी पठानकोट ने कहा कि जिस शख्स को काबू किया है ये पाकिस्तान के लिए जासूसी करते था, इसने पठानकोट जम्मू नेशनल हाइवे नम्बर 44 सुजानपुर के पुल नम्बर चार ओर पांच के बीच मार्किट में लगाये गए थे और विदेश में बैठी देश विरोधी ताकतों को भेजता था और ये सब नशे की पूर्ति के लिए करता था। इसके तीन ओर साथी भी है, जहां अभी इस में ओर खुलासे किए जाएंगे।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर कोर्ट में समर्थ सिंह ने किया सरेंडर, ट्विशा शर्मा का मौत के 10 द‍िन बाद फ‍िर होगा पोस्टमॉर्टम

Crime | Madhya Pradesh High Court permits second postmortem of Twisha Sharma, says family
Crime | Madhya Pradesh High Court permits second postmortem of Twisha Sharma, says family

You May Like

error: Content is protected !!