जम्मू के रामनगर में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 15 लोगों की मौत

sagar parvez

India | Jammu and Kashmir: At Least 15 dead after a bus met with an accident in the village Kanote, Udhampur.

India | Jammu and Kashmir: At Least 15 dead after a bus met with an accident in the village Kanote, Udhampur.
India | Jammu and Kashmir: At Least 15 dead after a bus met with an accident in the village Kanote, Udhampur.

जम्मू में रामनगर शहर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है।

India | Jammu and Kashmir: At Least 15 dead after a bus met with an accident in the village Kanote, Udhampur.

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर कघोट इलाके में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह बस रामनगर से ऊधमपुर की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ।

खतरनाक मोड़ पर हुआ हादसा

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोग सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे से घायलों को बाहर निकाला। इसके तुरंत बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन दल भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ितों को सुरक्षित निकालने तथा स्थल को खाली कराने का अभियान तेज कर दिया।

घायलों में कई की हालत गंभीर

अधिकारियों ने बताया कि वाहन के मलबे से कुल 15 शव बरामद किए गए जबकि 20 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से कई की हालत ”गंभीर” बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस दूर-दराज के एक गांव से उधमपुर जा रही थी।

मोदी ने हादसे पर दुख जताया, मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना के कारण हुई जान-माल की हानि के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

हादसे के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना की जानकारी शेयर की । उन्होंने लिखा-‘अभी-अभी, उधमपुर के DC मिंगा शेरपा से बात हुई। मुझे पता चला कि एक घंटे से भी कम समय पहले, कनोट गांव में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी।’

उन्होंने आगे लिखा,’बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। इसमें काफी लोगों के हताहत होने की आशंका है। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। मैं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ, राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हूं। ‘

लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज सिन्हा ने हादसे पर शोक जताया

लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ए्क्स पर लिखा-‘ऊधमपुर में हुआ दुखद सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने ज़िला प्रशासन, पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।’

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

7.4 तीव्रता के तेज़ भूकंप से दहला जापान, सुनामी का अलर्ट जारी

Powerful 7.4-magnitude earthquake strikes off Japan, tsunami alert issued
Powerful 7.4-magnitude earthquake strikes off Japan, tsunami alert issued

You May Like

error: Content is protected !!