आंध्र प्रदेश के कुरनूल में कार-लॉरी की टक्कर, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 12 लोग घायल

sagar parvez

India | 8 Pilgrims Killed, 12 Injured In Pick-Up Truck-Tanker Collision In Andhra Pradesh

India | 8 Pilgrims Killed, 12 Injured In Pick-Up Truck-Tanker Collision In Andhra Pradesh
India | 8 Pilgrims Killed, 12 Injured In Pick-Up Truck-Tanker Collision In Andhra Pradesh

येम्मिगनूर की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एन भार्गवी ने बताया कि 8 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया।

India | 8 Pilgrims Killed, 12 Injured In Pick-Up Truck-Tanker Collision In Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के मंत्रालयम में बृहस्पतिवार को एक मालवाहक वाहन की टैंकर से टक्कर में पांच महिलाओं सहित कम से कम आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु मंत्रालयम में स्थित श्री राघवेंद्र स्वामी मठ में दर्शन के लिए जा रहे थे और करीब 20 यात्रियों को ले जा रहा वाहन टैंकर से टकरा गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों का हालचाल जाना।

येम्मिगनूर की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एन भार्गवी ने पत्रकारों को बताया, ‘‘आठ श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया।’’

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-167 पर तड़के करीब तीन बजे हुई, जब चालक कथित तौर पर नींद में होने के कारण गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था, जिससे टक्कर हो गई।

मृतकों में एक नाबालिग लड़की और दो पुरुष भी शामिल हैं। घायलों को पहले पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए कुरनूल सरकारी जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

इस बीच, मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों को घायलों के लिए उत्कृष्ट उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!