
दिग्गज फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन। पहलाज ने 1982 में फिल्म ‘हथकड़ी’ से निर्माता के रूप में भारतीय फिल्म उद्योग में अपने करियर की शुरुआत की।
Former CBFC Chief and film producer Pahlaj Nihalani dies at 76
बॉलीवुड से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई हैं. मशहूर फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया हैं. 76 साल की उम्र में उनके निधन से पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं. हर कोई उनके योगदान और इंडस्ट्री में दिए उनके फिल्मों को याद कर रहा हैं और शोक व्यक्त कर रहा हैं.
लंबे समय से थीं लिवर की बीमारी
बताया जा रहा हैं कि पहलाज निहलानी बीते कई समय से बीमार चल रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी थी, जिससे वो कई समय से जूझ रहे थे. हालांकि उनके निधन ने उनके परिवार और उनसे जुड़े करीबी लोगों को तोड़ दिया हैं.
पहलाज का करियर
पहलाज निहलानी ने हिंदी सिनेमा में कई योगदान दिया था. पहलाज ने 1982 में ‘हथकड़ी’ से निर्माता के रूप में करियर की शुरुआत की थी, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा, रीना रॉय और संजीव कुमार जैसे कलाकार शामिल थे. इसके बाद उन्होंने निर्माता के रूप में कई फिल्मों को बनाया, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं. उनकी यादगार फिल्मों में आंखें, अंदाज, तलाश, रंगीला राजा और जूली 2 शामिल हैं.
इसके अलावा वो 2015 से 2017 तक सीबीएफसी के चेयरमैन के रूप में भी कार्यरत रहे. इस बीच सेंसरशिप और फिल्मों को लेकर कई बहस और विवाद में उनका नाम भी सामने आया था. बोर्ड के कई बड़े फैसलों के कारण वो हाल के कुछ वर्षों में बहुत चर्चा में भी रहे थे. उनके निधन से उनकी पत्नी नीता निहलानी और उनके तीन बेटे विशाल, दीपेश और चिराग सदमे में हैं.




