फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम को मिली जान से मारने की धमकी

MediaIndiaLive

देहरादून: फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती एम मुकर्रम को जान से मारने की धमकी मिली है। उत्तरी जिले की लाहौरी गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में जब शाही इमाम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है।

उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि शाही इमाम डॉ. मुफ्ती एम मुकर्रम ने अपनी शिकायत में कहा है कि धमकी देने वाले ने उनके लैंडलाइन नंबर पर दो बार फोन किया था। पहला फोन पांच जुलाई को और दूसरा सात जुलाई को आया था। शाही इमाम की शिकायत पर लाहौरी गेट थाने में उनको जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों विशेष तौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। Post Views: 128

You May Like

error: Content is protected !!