बिहार: पटना के NH-30 पर एक जानलेवा सड़क हादसे के बाद हिंसा भड़की, भीड़ ने की पत्थरबाज़ी कई गाड़ियां फूंकी

MediaIndiaLive

Bihar | Vehicles torched, stones pelted as violence breaks out in Patna after fatal road accident, India

पटना में एक सड़क हादसे के बाद हिंसा फैल गई और बेकाबू भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी. भारी पुलिस बल ने मुश्किल से हालातों को संभाला है. फिलहाल, आगजनी करने वालों की पहचान की जा रही है.

Bihar | Vehicles torched, stones pelted as violence breaks out in Patna after fatal road accident, India

बिहार की राजधानी पटना में जीरो माइल इलाके के पास एक तेज रफ्तार बस ने गुरुवार दोपहर एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा बेकाबू हो गया. आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव को नेशनल हाईवे (NH-30) पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर आगजनी की. उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की 3 जीप, 1 चेक पोस्ट और कई बसों को आग के हवाले कर दिया. हालात इतने बेकाबू हो गए कि इलाके में करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें कई स्कूली बच्चे भी घंटों फंसे रहे.

फिलहाल हालात सामान्य

बवाल बढ़ता देख जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा. पटना सिटी के एसडीएम सत्यम सहाय ने बताया कि हिंसक घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. उन्होंने साफ किया कि शव को सड़क से हटा लिया गया है और यातायात अब पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भगवानपुर में आदेश को ठेंगा दिखा मेन बाजार से जाने पर कावड़ियों का बवाल, पुलिस दिखी लाचार

Uttarakhand: Kanwariyas adamant on passing through the main market in Bhagwanpur; police appear helpless.
Uttarakhand: Kanwariyas adamant on passing through the main market in Bhagwanpur; police appear helpless.

You May Like

error: Content is protected !!