कोलंबिया में 7.4 के भूकंप ने मचाई ज़बरदस्त तबाही; अब तक 132 मौतें, कई इमारतें ज़मीदोज़

MediaIndiaLive

At least 132 killed in Mag. 7.4 Quake Colombia’s largest earthquake in years

At least 132 killed in Mag. 7.4 Quake Colombia's largest earthquake in years
At least 132 killed in Mag. 7.4 Quake Colombia’s largest earthquake in years

भूकंप की शुरुआती तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र 115 किलोमीटर की गहराई पर था.

At least 132 killed in Mag. 7.4 Quake Colombia’s largest earthquake in years

कोलंबिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. 7.4 तीव्रता वाले भूकंप से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और 132 लोगों की मौत की खबर है. वहीं लगभग 570 लोग घायल हो गए हैं. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप की शुरुआती तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र 115 किलोमीटर की गहराई पर था.

वहीं, कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस ने शुरुआती तीव्रता 6.7 बताई है. तेज झटकों के कारण लोगों को अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलना पड़ा. भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा के साथ-साथ पड़ोसी देशों वेनेजुएला और इक्वाडोर में भी महसूस किए गए.

भूकंप का केंद्र बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में सैन होजे डेल पालमार के पास था. कोलंबिया की ‘नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट’ ने भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई और कहा कि यह 79 किलोमीटर की गहराई पर आया था. चोको की गवर्नर नुबिया कैरोलिना कॉर्डोबा-क्यूरी ने बताया कि प्रांत की राजधानी क्विबडो में लोग घायल हुए हैं और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि अधिकारी अभी नुकसान का आकलन कर रहे हैं.

EMSC के अनुसार, कोलंबिया में आए भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई और यह 115 किलोमीटर की गहराई पर आया. कई इलाकों से झटके महसूस होने की खबरें आई हैं. इस जबरदस्त भूकंप के झटके कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में भी महसूस किए गए. हालांकि, कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस ने शुरुआती तीव्रता 6.7 बताई है. दोनों एजेंसियों के शुरुआती आंकड़ों में भूकंप की तीव्रता को लेकर अंतर सामने आया है.

कोलंबिया भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाका

कोलंबिया को दक्षिण अमेरिका के उन देशों में गिना जाता है जो भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. ऐसा इस इलाके की टेक्टोनिक प्लेटों की वजह से है. यह देश कई टेक्टोनिक प्लेट बाउंड्री और बड़े फॉल्ट सिस्टम के पास बसा है. कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस के अनुसार, अब तक यहां 100 से ज्यादा विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं. एंडियन इलाका, ईस्टर्न कॉर्डिलेरा की पूर्वी तलहटी और प्रशांत तट का इलाका खास तौर पर खतरे की जद में हैं.

पहले भी आ चुके बड़े भूकंप

इतिहास में कोलंबिया ने कई ज़बरदस्त भूकंप देखे हैं। सबसे विनाशकारी भूकंप 1979 में दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया के टुमाको के पास आया था; इसकी तीव्रता 8 थी और इसने भारी तबाही मचाई थी. सोमवार को आए 7.4 तीव्रता का भूकंप भी हाल के दशकों में आए बड़े भूकंपों में से एक है. अभी अधिकारियों की प्राथमिकता घायलों का इलाज करना और प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचाना है. मौसम विभाग की एजेंसियां और USGS लगातार भूकंप के बाद के झटकों पर नजर रखे हुए हैं.

जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू पर स्थित कुमामोटो में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, यह भूकंप समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर आया. इसने कुमामोटो के पश्चिमी इलाके को प्रभावित किया, जो टोक्यो से लगभग 900 किलोमीटर (540 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में कुदरत का कहर, चमोली में बादल फटने से तबाही, खिलौने की तरह बहा पुल, आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा

Uttarakhand bridge washed away, BRO driver missing as flood cuts off more than 13 villages
Uttarakhand bridge washed away, BRO driver missing as flood cuts off more than 13 villages

You May Like

error: Content is protected !!