13वीं बार जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, इस बार 21 दिन की मिली फरलो,यौन शोषण केस में सजा काट रहा है

admin
Ram Rahim Singh released again, this time on 21-day furlough
Ram Rahim Singh released again, this time on 21-day furlough

यौन शोषण मामले में सजा पाने के बाद गुरमीत राम रहीम को 13 बार पैरोल मिल चुकी है, जिसे लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं।

Ram Rahim Singh released again, this time on 21-day furlough

यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से फरलो मिल गई है। डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली है। हनीप्रीत उसे लेने पहुंची। वह पुलिस की कड़ी सुरक्षा में राम रहीम को लेने पहुंची। रोहतक की सुनरिया जेल से बाहर आने के बाद वो सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया।

29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का स्थापना दिवस है। ऐसे में यहां कई बड़े कार्यक्रम होने की संभावना है, जिसे देखते हुए कथित तौर पर गुरमीत राम रहीम ने सिरसा में ही रहने का फैसला किया है।

यौन शोषण मामले में सजा पाने के बाद गुरमीत राम रहीम को 13 बार पैरोल मिल चुकी है, जिसे लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। वहीं, हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिली थी, तो कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाया था। कांग्रेस ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर यह आशंका जाहिर की थी कि वह चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है।

कांग्रेस ने अपने पत्र में चुनाव आयोग से मांग की थी कि बाबा राम रहीम को मिली पैरोल को तुरंत खारिज किया जाए। कांग्रेस ने अपने पत्र में बाबा राम रहीम को मिली पैरोल की टाइमिंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि उसे ऐसे वक्त में पैरोल मिली है, जब चुनाव में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और हरियाणा में बड़ी संख्या में उसके अनुयायी हैं। ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि राम रहीम अपने मुताबिक मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है।

इसी तरह, अगस्त 2023 में 21 दिन की फरलो और 7 फरवरी, 2022 को दी गई एक और फरलो- पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दी गई, जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी। जनवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भी गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी।

2017 में दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या मामले में गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में जेल में 15 कैदियों को हुआ HIV

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिला कारागार में आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप में 15 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी मिलते ही जेल और पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। 15 prisoners in jail in Haridwar district of Uttarakhand […]
15 prisoners in jail in Haridwar district of Uttarakhand got HIV

You May Like

error: Content is protected !!