झारखंडः चाईबासा में नक्सलियों ने BSF के रिटायर्ड जवान को गोलियों से भूना, 20 दिनों में 7 हत्याएं

admin

Maoists Kill Former BSF Jawan In Jharkhand

Maoists Kill Former BSF Jawan In Jharkhand
Maoists Kill Former BSF Jawan In Jharkhand

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को चाईबासा दौरे पर जाने वाले हैं। इसके कुछ घंटे पहले नक्सलियों की इस वारदात से पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है और सुरक्षा कड़ी करते हुए नक्सलियों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

Maoists Kill Former BSF Jawan In Jharkhand

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान इलाके में माओवादी नक्सलियों का खूनी खेल नहीं थम रहा है। बीती रात चाईबासा के गोइलकेरा प्रखंड में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुखलाल पूर्ति के घर पर हमला बोलकर उन्हें गोलियों से भून डाला। पिछले 20 दिनों के भीतर नक्सलियों ने पूर्वी सिंहभूम (चाईबासा) में सात ग्रामीणों की हत्या की है।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को चाईबासा दौरे पर जाने वाले हैं। इसके कुछ घंटे पहले नक्सलियों की इस वारदात से पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है और सुरक्षा कड़ी करते हुए नक्सलियों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया। जिले में जगह-जगह पर पुलिस और सुरक्षा बल के जवान तलाशी ले रहे हैं और जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, चाईबासा के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा पंचायत के काशीजोड़ा गांव में सात सितंबर की रात एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों ने बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुखलाल पूर्ति का घर घेर लिया। उन्होंने आवाज देकर दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन ऐसा नहीं करने पर नक्सली घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और जवान को गोलियों से छलनी कर दिया।

सुखलाल पूर्ति कुछ साल पहले बीएसएफ से रिटायरमेंट के बाद अपने गांव में रह रहे थे। उनकी उम्र करीब 50 साल थी। उनकी हत्या के बाद नक्सली पर्चे भी छोड़ गए हैं, जिसमें उन पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस आज सुबह करीब नौ बजे जवान के घर पहुंची और उनका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बता दें कि इसके पहले बीते तीन हफ्तों के भीतर नक्सलियों ने कदमडीहा पंचायत के रोंडो सुरीन, अर्जुन सुरीन, सुपाय मुरकड, कान्हू अंगरिया, रसिया प्रधान और एक अन्य ग्रामीण की पुलिस मुखबीर होने के शक में हत्या की है। वहीं, अकेले चाईबासा जिले में बीते 20 दिनों में नक्सली 7 लोगों की हत्या कर चुके हैं, जिससे इलाके में खौफ का आलम है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपचुनावः 7 सीटों में से 4 पर भाजपा की करारी हार, घोसी में INDIA का डंका, दौड़ी साइकल - सपा ने लहराया परचम

Bypolls 2023 results | Opposition secures 4 out 7 seats in first INDIA v NDA battle
Bypolls 2023 results | Opposition secures 4 out 7 seats in first INDIA v NDA battle

You May Like

error: Content is protected !!