जयपुर में बड़ा हादसा, CM काफिले के दौरान अफरा-तफरी, बेकाबू बस ने 8 कारों को मारी टक्कर

sagar parvez

Bus rams multiple cars in Jaipur after cops halt traffic for Rajasthan CM’s convoy

Bus rams multiple cars in Jaipur after cops halt traffic for Rajasthan CM's convoy
Bus rams multiple cars in Jaipur after cops halt traffic for Rajasthan CM’s convoy

जयपुर के सीकर रोड पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद स्लीपर बस 8 कारों में जा घुसी। हादसे में कई लोग घायल हो हुए।

Bus rams multiple cars in Jaipur after cops halt traffic for Rajasthan CM’s convoy

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के काफिले के गुजरने से पहले बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीकर रोड के हरमाड़ा इलाके में यातायात रोके जाने के दौरान एक तेज रफ्तार स्लीपर बस खड़े वाहनों की कतार में जा घुसी। हादसे में बस ने पीछे से एक के बाद एक 8 कारों को टक्कर मार दी। कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, सीकर रोड स्थित सनसिटी के पास शाम करीब 6:15 बजे मुख्यमंत्री के काफिले को सुरक्षित निकालने के लिए यातायात रोका गया था। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान जयपुर से सीकर की ओर जा रही एक निजी कंपनी की स्लीपर बस तेज रफ्तार में पीछे से आकर खड़े वाहनों से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगते ही कई वाहन आगे तक घिसट गए।

कारों में फंसे लोगों को पुलिस ने निकाला

हादसे के बाद कई लोग अपनी कारों में फंस गए। राजस्थान पुलिस की हरमाड़ा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे 6 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

एक टैक्सी कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया था। कार में फंसी एक महिला और युवक को निकालने के लिए पुलिसकर्मियों ने पीछे का गेट लात मारकर तोड़ा। घायल युवक सीटों के बीच बुरी तरह दब गया था और उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया।

खाटू श्यामजी दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

हादसे में घायल सांगानेर के रामपुरा निवासी अमन जैन अपनी पत्नी प्रियांशी जैन, सास रेखा जैन और चाचा ससुर राजेश के साथ खाटू श्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद चारों को सीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेखा जैन और प्रियांशी जैन का सिटी स्कैन कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल अमन जैन को बाद में एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि हादसा बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। निजी स्लीपर बस अहमदाबाद से यात्रियों को लेकर खाटूश्यामजी दर्शन के लिए निकली थी और वहां से हरिद्वार जाने वाली थी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे के बाद सीकर रोड पर लंबा जाम

गनीमत यह रही कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला हादसे से कुछ मिनट पहले ही घटनास्थल से निकल चुका था। घटना के बाद सीकर रोड पर लंबा जाम लग गया और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेट्रोल 2.61 तो डीजल ₹ 2.71 हुआ महंगा, 10 दिन में चौथी बार, 4 बार में 7 रुपये से ज्यादा बढ़े दाम, जयपुर में पेट्रोल ₹ 112.66

India | Petrol, diesel prices raised by Rs 2.61-2.71; hikes top Rs 7.5/litre within two weeks
India | Petrol, diesel prices raised by Rs 2.61-2.71; hikes top Rs 7.5/litre within two weeks

You May Like

error: Content is protected !!