बगाल की खाड़ी में विकराल तूफ़ान ‘अकवान’, आंध्र प्रदेश के तट पर टकराने से पहले ऑरेंज अलर्ट ने जारी

MediaIndiaLive

Cyclone Akwan intensifies in Bay of Bengal, IMD issued orange alert before it hits Andhra Pradesh coast

Cyclone Akwan intensifies in Bay of Bengal, IMD issued orange alert before it hits Andhra Pradesh coast
Cyclone Akwan intensifies in Bay of Bengal, IMD issued orange alert before it hits Andhra Pradesh coast

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अकवान’ के 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यनम तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Cyclone Akwan intensifies in Bay of Bengal, IMD issued orange alert before it hits Andhra Pradesh coast

सुर्खी…

  • बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ लगातार उत्तर की ओर बढ़ रहा है और बुधवार सुबह इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, 19 नवंबर की शाम तक यह अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।
  • 20 नवंबर की दोपहर आंध्र प्रदेश और यनम तटों से इसके टकराने की आशंका है, उस समय हवा की रफ्तार 130 से 145 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
  • तूफान की आशंका को देखते हुए आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ लगातार ताकतवर होता जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार सुबह तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की प्रबल संभावना है। इसके बाद भी तूफान की तीव्रता बढ़ सकती है और 19 नवंबर की शाम तक यह अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके 20 नवंबर की दोपहर आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि तेज झोंकों में यह 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। इतिहासजानें

20 नवंबर को आंध्र प्रदेश-यनम तट से टकराने की आशंका


मौसम विभाग की बुधवार रात 2.30 बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक, चक्रवात ‘अकवान’ पिछले छह घंटों के दौरान तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ा। मंगलवार रात 11.30 बजे यह दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 12.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 85.6 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित था।

वैज्ञानिकों के अनुसार, तूफान के धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बुधवार सुबह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 19 नवंबर की शाम तक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 नवंबर की दोपहर के आसपास चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की संभावना है। उस समय यह अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान होगा। इसके प्रभाव से हवा की निरंतर गति 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों के साथ इसकी रफ्तार 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर ऑरेंज अलर्ट


चक्रवात की बढ़ती तीव्रता को देखते हुए मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तूफान फिलहाल समुद्र में है और इसके आगे बढ़ने के साथ इसकी तीव्रता में और वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

बुधवार रात 11.30 बजे की स्थिति के मुताबिक, चक्रवात चेन्नई से लगभग 590 किलोमीटर पूर्व, श्रीलंका के त्रिंकोमाली से 640 किलोमीटर उत्तर-पूर्व, आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से 630 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और विशाखापत्तनम से 630 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में था। वहीं, ओडिशा के गोपालपुर से इसकी दूरी करीब 760 किलोमीटर दक्षिण थी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलकीस बानो को न्याय कौन दिलाएगा! केस में दो दोषियों को जमानत, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पीड़िता खौफ में, परिवार सहित छोड़ा गुजरात

Bilkis Bano says Supreme Court did not inform or hear her before granting bail to two convicts; vows to fight order
Bilkis Bano says Supreme Court did not inform or hear her before granting bail to two convicts; vows to fight order

You May Like

error: Content is protected !!