फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, इंडोनेशिया और जापान में भी सुनामी का खतरा

sagar parvez

7.8-magnitude earthquake jolts Philippines, Tsunami warnings in Philippines, Indonesia and Japan

7.8-magnitude earthquake jolts Philippines, Tsunami warnings in Philippines, Indonesia and Japan
7.8-magnitude earthquake jolts Philippines, Tsunami warnings in Philippines, Indonesia and Japan

फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंदानाओ में सोमवार को 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसमें एक की मौत की खबर सामने आई है, भूकंप के बाद फिलीपींस और इंडोनेशिया के कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने सोमवार सुबह एक बुलेटिन जारी किया और दक्षिणी फिलीपींस में आए एक तेज भूकंप के बाद पूर्वोत्तर इंडोनेशिया के तटीय इलाकों के लिए शुरुआती सुनामी चेतावनी जारी कर दी। फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार, सोमवार सुबह दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, संस्थान ने बताया कि यह भूकंप सुबह 7:37 बजे स्थानीय समय पर आया और इसकी गहराई 33 किलोमीटर थी। इसका केंद्र मिंडानाओ द्वीप के सारंगानी प्रांत में मआसिम शहर के तट से 32 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में समुद्र में था।

संस्थान ने नौ तटीय प्रांतों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की और वहां के लोगों को तुरंत सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर जाने या तट से दूर जाने की सलाह दी। यह भी अनुमान लगाया गया है कि सुनामी की पहली लहरें सोमवार सुबह पहुंच सकती हैं और कई घंटों तक असर बना रह सकता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, भूकंप से कुछ इमारतों को नुकसान हुआ है और कई जगह बिजली भी चली गई। आसपास के प्रांतों में भी झटके महसूस किए गए। फिलहाल इंडोनेशिया और फिलीपींस दोनों में किसी बड़े नुकसान या मौत की शुरुआती खबर नहीं है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के केंद्र के पास के इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए।

यह भूकंप मिंडानाओ के पास समुद्र में आया, जो फिलीपींस का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है और दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंपीय सक्रिय इलाकों में से एक माना जाता है। फिलीपींस ‘रिंग ऑफ फायर’ नाम की एक भूकंपीय पट्टी पर स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की सीमाएं मिलती हैं और अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं। इसके अलावा, जापान की मौसम एजेंसी ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी जापान के पूर्वी प्रशांत तट के इबाराकी प्रांत से लेकर दक्षिण में ओकिनावा द्वीप तक के तटीय इलाकों के लिए दी गई है, क्योंकि फिलीपींस में यह बड़ा भूकंप आया है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या के कथावाचक पवन देव महाराज, देवकी नंदन ठाकुर के चेले पर लगे रेप और मारपीट के आरोप, FIR दर्ज, हुआ फरार

Ayodhya Hindu preacher Pawan Dev Maharaj accused of rape goes missing after FIR
Ayodhya Hindu preacher Pawan Dev Maharaj accused of rape goes missing after FIR

You May Like

error: Content is protected !!