उत्तराखंड: देहरादून के पेनेसीया अस्पताल में लगी आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत, 14 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

sagar parvez

Uttarakhand | Fire breaks out at Panacea Hospital in Dehradun; elderly woman dies, two in critical condition, India

देहरादून हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला बीरावती की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर है।

Uttarakhand | Fire breaks out at Panacea Hospital in Dehradun; elderly woman dies, two in critical condition, India

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक अस्पताल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. इस घटना में एक मरीज की मौत होने की खबर है वहीं 14 लोग घायल हो गए. आग देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में लगी. बताया जा रहा है कि आग ICU वार्ड में एयर कंडीशनर के फटने की वजह से लगी. घटना के बाद मौके पर पहुंचे गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं.

मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट

जानकारी के अनुसार, आग पैनेसिया अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी थी. वार्ड में लगे एक एसी में ब्लास्ट हो गया. इसके बाद आग लग गई और बिल्डिंग में धुआं फैल गया. आसमान में भी धुएं का गुबार देखा गया. आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर विभाग और पुलिस की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. इस दर्दनाक हादसे में एक मरीज की मौत होने की खबर है. फिलहाल फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है.

कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

घटना स्थल पर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे भी पहुंचे. उन्होंने बताया कि मौके पर कोई भी व्यक्ति या मरीज आग से सीधा झुलसा हुआ नहीं मिला है. एसी फटने के बाद आईसीयू और आसपास तेजी से धुआं फैल गया, जिससे मरीजों को सांस लेने में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा. कमिश्नर ने बताया कि यह अस्पताल पैनेसिया ग्रुप द्वारा लीज पर संचालित किया जा रहा है. आग लगने के सटीक कारणों और अस्पताल के फायर सेफ्टी मानकों की गहन जांच की जा रही है.

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंगाई की मार के खिलाफ दिल्ली में तीन दिन 21 से 23 तक हड़ताल पर रहेंगे ऑटो, टैक्सी वाले और ट्रांसपोर्टर

Capital of India Delhi taxi drivers to go on 3-day strike from May 21, demand fare hike
Capital of India Delhi taxi drivers to go on 3-day strike from May 21, demand fare hike

You May Like

error: Content is protected !!