मप्र: अनफिट मौत की फैक्ट्री को क्यों दी इजाज़त! देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 15 की मौत, चारों तरफ बिखरे जिस्म के चिथड़े

sagar parvez

At least 15 killed, several injured as blast triggers blaze at firecracker factory in Madhya Pradesh’s Dewas, India

At least 15 killed, several injured as blast triggers blaze at firecracker factory in Madhya Pradesh's Dewas, India
At least 15 killed, several injured as blast triggers blaze at firecracker factory in Madhya Pradesh’s Dewas, India

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद सड़क पर मांस के चिथड़े और शरीर के टुकड़े बिखरे पड़े थे।

At least 15 killed, several injured as blast triggers blaze at firecracker factory in Madhya Pradesh’s Dewas, India

मध्यप्रदेश के देवास से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एबी रोड स्थित टोंककला में संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 15 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मृतकों को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

मौके पर मौजूद लोगों की माने तो धमाका इतना भयानक था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं। स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतकों का आंकड़ा 15 तक पहुंच सकता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद सड़क पर मांस के चिथड़े और शरीर के टुकड़े बिखरे पड़े थे। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री में खुलेआम बारूद रखकर पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था और सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

उधर, देवास ब्लास्ट पर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लिखा है, “देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं

इसी के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादल ने ऐलान किया है कि मृतकों के परिजनों को एमपी सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए अग्निवीर मुरली(23 वर्ष) की मां की याचिका पर मोदी सरकार ने HC में कहा 'अग्निवीर को सेना के शहीद जैसा दर्ज़ा नहीं मिल सकता'

Agniveers are not "similarly situated" as regular Army, their families cannot claim the same benefits upon death
Agniveers are not "similarly situated" as regular Army, their families cannot claim the same benefits upon death

You May Like

error: Content is protected !!