पटना में दिनदहाड़े बदमाशों ने कैश वैन से लूटे 27 लाख रुपए, सम्राट सरकार की कानून-व्यवस्था की फिर खुली पोल

sagar parvez

Bihar | Rs 27 lakh looted from cash van in daylight Patna robbery, India

Bihar | Rs 27 lakh looted from cash van in daylight Patna robbery, India
Bihar | Rs 27 lakh looted from cash van in daylight Patna robbery, India

संपतचक-फतुहा रोड पर पहले से घात लगाए तीन बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने कैश वैन को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद अपराधियों ने हथियार लहराते हुए वैन पर सवार गार्ड सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट की और तिजोरी खुलवाकर उसमें रखे रुपए लूटकर फरार हो गए।

Bihar | Rs 27 lakh looted from cash van in daylight Patna robbery, India

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर सम्राट चौधरी सरकार में कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार को पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े सीएमएस कंपनी की कैश वैन को घेर लिया और करीब 27 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना के बाद विभिन्न थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और वैन पर सवार लोगों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सीएमएस कंपनी की कैश वैन बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों और विभिन्न स्थानों से नकदी कलेक्शन कर फतुहा की ओर जा रही थी। इसी दौरान संपतचक-फतुहा रोड पर पहले से घात लगाए तीन बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने वैन को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद अपराधियों ने हथियार लहराते हुए वैन पर सवार गार्ड सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट की और तिजोरी खुलवाकर उसमें रखे रुपए लूटकर फरार हो गए।

घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक पूर्वी, परिचय कुमार ने बताया कि वैन में किसी प्रकार के सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था। स्थानीय थाना पुलिस को भी इतनी बड़ी रकम लेकर जाने की सूचना नहीं दी गई थी। वैन में न तो सीसीटीवी कैमरा है और न ही घटना के समय शीशा ऊपर था। वैन पूरी तरह जर्जर स्थिति में है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

पुलिस ने आसपास के इलाकों की नाकेबंदी कर दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है। घटनास्थल और भागने वाले रास्तों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि जल्द ही अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसा कांड, चलती बस में महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की गाड़ी

Delhi woman allegedly gang-raped in Private bus; 2 Accused arrested, India
Delhi woman allegedly gang-raped in Private bus; 2 Accused arrested, India

You May Like

error: Content is protected !!