
इटली में बर्गामो प्रांत के कोवो में दो भारतीयों की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वे एक गुरुद्वारे से बाहर निकल रहे थे। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह खबर दी।
Two Indian men Raginder Singh, 48 and Gurmit Singh, 48 shot dead in Italy while leaving gurdwara
इटली के कोवो (बर्गामो प्रांत) में दो सिखों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमला तब हुआ जब वे बैसाखी उत्सव के दौरान पूजा स्थल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे एक गोदाम से बाहर निकल रहे थे। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। यह हमला लगभग आधी रात से कुछ मिनट पहले गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के सामने औद्योगिक क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान रगिंदर सिंह (48), निवासी कोवो; और गुरमीत सिंह (48), निवासी अग्नादेल्लो के रूप में हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर कथित तौर पर दोनों के पास आया, गोली चलाई और फिर कार से फरार हो गया। शुरुआती जांच में अचानक हुई झड़प की संभावना को खारिज कर दिया गया है। घटनास्थल से लगभग 10 खोखे बरामद किए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह योजनाबद्ध हमला था।
एक गवाह ने बताया कि हमलावर भी भारतीय था और वह भी गुरुद्वारे में आता-जाता था। उसी गवाह के अनुसार, गोलियां एक तीसरे व्यक्ति को भी छूकर निकल गईं।




