18-19, 20 अप्रैल को मौसम बदलेगा मिजाज़, 15 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि और आसमानी बिजली गिरने की बड़ी चेतावनी

sagar parvez

India | Fairly widespread to widespread light to moderate rainfall/snowfall with thunderstorm, lightning & gusty winds likelyover many states

India | Fairly widespread to widespread light to moderate rainfall/snowfall with thunderstorm, lightning & gusty winds likelyover many states
India | Fairly widespread to widespread light to moderate rainfall/snowfall with thunderstorm, lightning & gusty winds likelyover many states

बिहार में भी गर्मी का कहर जारी है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में गर्मी का प्रकोप है, यहां तेज गर्म हवाएं चल रही है। हालांकि, लगातार बढ़ते तापमान के बीच राज्य के कुछ भागों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर हो सकता है।

India | Fairly widespread to widespread light to moderate rainfall/snowfall with thunderstorm, lightning & gusty winds likelyover many states

मौसम ने फिर से करवट बदली है। देश के करीब आधे हिस्से को अगले 3 दिन तक गर्मी और लू से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में एक बार फिर से आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के आसार बन रहे हैं। खासकर, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही जारी है। आईएमडी ने रविवार तक पहाड़ों पर विक्षोभ का प्रभाव रहने से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचे भागों पर बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

हालांकि, बिहार और यूपी में तेज गर्मी और लू की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इसी बीच स्काईमेट ने पूर्वोत्तर के सात राज्यों को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। 17 से 19 अप्रैल के बीच 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार आंधी-बवंडर चलने और वज्रपात का खतरा जताते हुए मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। उधर, दक्षिण भारत में हीटवेव के बीच केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।

एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली समेत संपूर्ण एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, हालांकि किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

वहीं, तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा, जबकि ह्यूमिडिटी 75 से 25 प्रतिशत के बीच रहेगी। 19 अप्रैल को पारा 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, वहीं 20 अप्रैल को फिर 40 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा।

21, 22 और 23 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। ह्यूमिडिटी 65 से 75 प्रतिशत के बीच उतार-चढ़ाव करेगी। अगले तीन दिनों तक मुख्य रूप से साफ आसमान रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि तेज हवाओं और हल्की बारिश से वायु गुणवत्ता सूचकांक में आंशिक सुधार आया है, लेकिन अभी भी स्थिति पूरी तरह बेहतर नहीं हुई है।

यूपी में मौसम का हाल

यूपी के दिल्ली से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों के बारिश और आंधी की वजह से गर्मी से जरूर थोड़ी राहत मिली है, लेकिन राज्य के बाकी इलाकों में तापिश बढ़ती जा रही है। राज्य के बुंदेलखंड के झांसी और बांदा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है। आईएमडी की मानें तो 16 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 2 दिन में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच सकता है। इसके बाद एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों पर आसमान पर बादल छाए नजर आ सकते हैं और कई हिस्सों पर गरज के साथ आंधी परेशान कर सकती है। हालांकि, बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।

बिहार में कब तक जारी रहेगा गर्मी का सितम?

बिहार में भी गर्मी का कहर जारी है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में गर्मी का प्रकोप है, यहां तेज गर्म हवाएं चल रही है। हालांकि, लगातार बढ़ते तापमान के बीच राज्य के कुछ भागों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर हो सकता है। अगले 40 घंटे के दौरान मौसम में मामूली बदलाव हो सकता है और कई जिलों में बादलों की गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश से मौसम बदल सकता है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम में बदलाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है।

राजस्थान में बारिश होगी क्या?

राजस्थान के भी कई जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर समेत कुछ अन्य हिस्सों पर गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार और रविवार तक झुंझनू, चुरू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अलवर में रुक-रुक कर धूल भरी तेज हवाएं और बादलों के बरसने के अंदेशा जताया गया है। हालांकि, जयपुर के आसपास भी बादलों का डेरा है, लेकिन बड़े मौसमी गतिविधि को लेकर कोई संभावना नहीं है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

उत्तराखंड के अधिकांश भागों पर धूप खिली रहेगी, लेकिन कुछ ऊंचाई वाले भागों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का आंशिक असर हो सकता है, जिससे प्रभाव से मौसमी गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, टिहरी, देहरादून, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 30 से 40 की रफ्तार वाली हवाएं और बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। ये गतिविधियां अगले 48 घंटे तक तापमान पर प्रभाव डालेंगी। हालांकि, मैदानी हिस्से शुष्क रहेंगे और लोगों को गर्मी महसूस होगी।

पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भी बारिश की संभावना है। यहां बारिश के बाद लोगों को गर्मी से तत्काल राहत मिली है। आईएमडी ने दोनों राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार 19 अप्रैल तक मौसम में बदलाव से से गर्मी से राहत रहेगी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS+

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

error: Content is protected !!