उप्र: बदायूं में रायता खाकर 200 लोग पहुंचे रैबीज की वैक्सीन लगवाने अस्पताल, 13वीं भोज कुत्ते के काटी भैंस के दूध से बना था

MediaIndiaLive

Rabies Scare in Budaun | Nearly 200 Villagers Vaccinated After Buffalo Milk Contamination

Rabies Scare in Budaun | Nearly 200 Villagers Vaccinated After Buffalo Milk Contamination
Rabies Scare in Budaun | Nearly 200 Villagers Vaccinated After Buffalo Milk Contamination

बदायूं जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव में एक भैंस को पागल कुत्ते ने काट लिया था और रेबीज के लक्षणों के कारण उसकी मौत हो गई।

Rabies Scare in Budaun | Nearly 200 Villagers Vaccinated After Buffalo Milk Contamination

उत्तर प्रदेश बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में कुत्ते के काटने से एक भैंस की मौत होने की जानकारी सामने आने के बाद उसके दूध से बनी दही का रायता खाने वाले ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में करीब 200 ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एहतियातन रेबीज का टीका लगवाया।

ग्रामीणों के अनुसार, 23 दिसंबर को उझानी थाना क्षेत्र स्थित पिपरौल गांव में तेरहवीं संस्कार का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरे गांव को दावत दी गई थी। दावत में रायता भी परोसा गया जिसे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खाया। बाद में जानकारी सामने आई कि जिस भैंस के दूध से जमायी दही का रायता तैयार किया गया था उसे कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। 26 दिसंबर को उस भैंस की मौत हो गई जिसके बाद गांव में संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर अफरा-तफरी मच गई।

उन्होंने बताया कि डर के माहौल में शनिवार और रविवार को पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और युवा भी बड़ी संख्या में उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और रेबीज का टीका लगवाया।

बदायूं जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव में एक भैंस को पागल कुत्ते ने काट लिया था और रेबीज के लक्षणों के कारण उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा उस भैंस के दूध से जमायी दही का रायता खाने की बात सामने आई थी। एहतियात के तौर पर सभी को रेबीज का टीका लगवाने की सलाह दी गई।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर दूध उबालने के बाद रेबीज की आशंका नहीं रहती, लेकिन किसी भी संभावित जोखिम से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया है।

ग्रामीण जशोदा देवी ने बताया कि गांव में तेरहवीं की दावत थी, जिसमें सभी लोगों ने रायता खाया था। बाद में भैंस की मौत होने और उसे कुत्ते के काटने की जानकारी मिलने पर गांव के लोग घबरा गए और एहतियात के तौर पर टीका लगवाने पहुंचे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल गांव में किसी तरह की बीमारी नहीं फैली है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

The Burning train | चलती ट्रेन में लगी आग; टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच ख़ाक, एक की मौत

Andhra Pradesh: One dead as two bogies of Tata-Ernakulam Express catch fire
Andhra Pradesh: One dead as two bogies of Tata-Ernakulam Express catch fire

You May Like

error: Content is protected !!