दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान 6E 762 को बम उड़ाने की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप

MediaIndiaLive

A security threat was noticed onboard IndiGo flight 6E 762 operating from Mumbai to Delhi

A security threat was noticed onboard IndiGo flight 6E 762 operating from Mumbai to Delhi
A security threat was noticed onboard IndiGo flight 6E 762 operating from Mumbai to Delhi

धमकी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी डिक्लेयर कर दी गई। एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए और विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए तैयारी की गई।

A security threat was noticed onboard IndiGo flight 6E 762 operating from Mumbai to Delhi

दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 762 को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी सुबह करीब 8 बजे मिली। सूचना मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई और विमान की लैंडिंग के समय सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया गया। हालांकि जांच में ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इंडिगो का बयान

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 762 में सुरक्षा खतरा देखा गया। स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को उड़ान भरने की अनुमति देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच में उनका पूरा सहयोग किया। हमने अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है, जिसमें उन्हें जलपान उपलब्ध कराना और नियमित अपडेट शेयर करना शामिल है। हमेशा की तरह, हमारे यात्री, पायलट और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

फ्लाइट में सवार थे 200 यात्री

इस फ्लाइट में करीब 200 यात्री सवार थे। धमकी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी डिक्लेयर कर दी गई। एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए और विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए तैयारी की गई।

जांच में क्या?

हालांकि, जांच के बाद यह पता चला कि यह धमकी ‘नॉन-स्पेसिफिक’ यानी स्पष्ट रूप से किसी सटीक खतरे की ओर इशारा नहीं कर रही थी। बावजूद इसके, किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की।

दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को उतारा गया और विमान की गहन तलाशी ली गई। यात्रियों के सामान की भी बारीकी से जांच की गई। जांच पूरी होने तक एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाराणसी में पूर्व ओलंपियन पद्मश्री शाहिद के घर पर चला बुलडोजर, हाथ जुड़ते रह गए पिता

UP | Ancestral Varanasi Home of Padma Shri and Olympian Mohammad Shahid Razed
UP | Ancestral Varanasi Home of Padma Shri and Olympian Mohammad Shahid Razed

You May Like

error: Content is protected !!