उत्तर प्रदेश: मुस्लिम समाज ने फिर निभाई मेहमान नवाजी, कई शहरों में कांवड़ियों पर फूल बरसाए और उन्हें फल बांटे

MediaIndiaLive
Muslim Community Showers Flowers At 'Kanwariyas' And Distribute them fruits In Many Parts of UP
Muslim Community Showers Flowers At ‘Kanwariyas’ And Distribute them fruits In Many Parts of UP

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों सहित स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए और उन्हें फल बांटे।

Muslim Community Showers Flowers At ‘Kanwariyas’ And Distribute them fruits In Many Parts of UP

अमरोहा जिले के बछरायूं कस्बे में में गंगा जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। हाफिज रोड चौराहे के पास मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें पानी की बोतलें व फल वितरित किए।

इस आयोजन का नेतृत्व भाजपा नेता शेख चिरागुद्दीन ने किया। शेख चिरागुद्दीन ने कहा कि भारत की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब है। सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और प्रेम की भावना और मजबूत होती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सहित मोहम्मद शानू, मोहम्मद हफीज, अब्दुल रहमान, मोहम्मद शारिक, फैजान, शमीम अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी इस पहल की सराहना की।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अहमदाबाद में आर्थिक तंगी के चलते सामूहिक आत्महत्या, परिवार के 5 लोगों ने की खुदकुशी

Gujarat Man, Wife, 3 Children Found Dead, Relatives Point To EMI Stress
Gujarat Man, Wife, 3 Children Found Dead, Relatives Point To EMI Stress

You May Like

error: Content is protected !!