देहरादून: दोस्‍त की गर्लफ्रेंड के चक्‍कर हुई थी BJP नेता रोहित नेगी की हत्या, उत्तराखंड पुलिस एनकाउंटर में दो आरोपी गिरफ्तार

MediaIndiaLive
BJP youth functionary murder: 2 accused injured in Uttarakhand shoot-out
BJP youth functionary murder: 2 accused injured in Uttarakhand shoot-out

उत्तराखंड के देहरादून में बीते मंगलवार को भाजपा नेता रोहित नेगी की हत्या करने वाले वॉन्टेड बदमाश और उसके एक अन्य साथी उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

BJP youth functionary murder: 2 accused injured in Uttarakhand shoot-out

देहरादून के मांडूवाला में भाजपा नेता रोहित नेगी की हत्या के मामले में पुलिस पर जब चौतरफा दबाव बना तो खुद एसएसपी अजय सिंह ने कमान संभाली और गुरुवार देर रात दोनों हत्यारोपितों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया।

जनदबाव इस कदर था कि पुलिस को उत्तराखंड की सीमा से बाहर जाकर उत्तर प्रदेश के सीमा क्षेत्र पुरकाजी में जाकर आरोपितों की घेराबंदी करनी पड़ी। मुख्य हत्यारोपित चूंकि मुस्लिम समुदाय का है, लिहाजा स्वजन, स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों से लेकर हिंदू संगठन भी पुलिस के विरुद्ध मोर्चा खोले हुए थे।
यही नहीं, क्षेत्रीय सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने तो जनता के साथ सड़क पर आंदोलन करने की चेतावनी तक दे डाली थी। दोस्त और उसकी प्रेमिका के कारण हुए विवाद में बेवजह जान गंवाने वाले रोहित नेगी की हत्या के बाद दून में हर ओर जनाक्रोश नजर आ रहा था।

दरअसल, रोहित का कसूर केवल इतना था कि वह दोस्त की प्रेमिका के पूर्व प्रेमी अजहर त्यागी को सबक सिखाने जा रहा था। घटना वाली रात रोहित, उसका दोस्त व उसकी प्रेमिका पार्टी कर रहे थे कि तभी अजहर त्यागी ने युवती को मोबाइल पर धमकाना शुरू कर दिया। इसी घटनाक्रम के बीच अजहर त्यागी को सबक सिखाने के लिए रोहित अपने दोस्त के साथ कार से जा रहा था कि रास्ते में त्यागी ने कार के सामने आकर फायरिंग कर दी।

गोली कार के फ्रंट शीशे से होकर सीधे अंदर बैठे रोहित को जा लगी और उसकी मौत हो गई। चूंकि, आरोपित अजहर त्यागी के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं और वह खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए घूम रहा था, ऐसे में लोगों का आक्रोश भड़क गया।

खासकर, प्रेमनगर थाना पुलिस मामले में संदेह के घेरे में रही, क्योंकि शिकायत के बावजूद पुलिस अजहर त्यागी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। पुलिस की इसी लापरवाह कार्यशैली के कारण स्वजन, क्षेत्रीय जन, विधायक आदि सड़क पर उतर आए व प्रदर्शन किया।

बुधवार को विधायक सहदेव पुंडीर ने एसएसपी से मुलाकात कर आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई थी, वहीं गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता आइजी गढ़वाल से मिले और तत्काल आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी में दूसरे राज्य का युवक भाजपा कार्यकर्ता रोहित नेगी की मांडुवाला में गोली मारकर हत्या कर देता है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मोहन काला, राहुल शर्मा, आशीष गुसांई, मोहन रावत, अर्पण सलाल, ट्विंकल अरोड़ा, संजय मौर्य, विक्की गोयल, मनीष गर्ग, संजय गुरुंग नितिन चंचल, नीराज आदि मौजूद रहे।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लखनऊ: ढाई साल की दिव्यांग बच्ची से बलात्कार का आरोपी दीपक वर्मा एनकाउंटर में ढेर

बच्ची आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे अपनी मां के साथ सो रही थी। आरोपी ने उसे वहां से उठाया और थोड़ी दूर जाकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। Lucknow: Accused in rape of 3-year-old girl, killed in an encounter with police […]
Lucknow: Accused in rape of 3-year-old girl, killed in an encounter with police

You May Like

error: Content is protected !!