कनाडा में गोलीबारी में भारतीय मूल के कारोबारी बूटा सिंह गिल समेत दो लोगों की मौत

MediaIndiaLive

Boota Singh Gill, leading builder and president of Canadian gurdwara, shot dead

मृत भारतीय की पहचान एक निर्माण कंपनी के मालिक बूटा सिंह गिल के रूप में हुई है। उनकी पंजाबी समुदाय में अच्छी पकड़ थी। शहर के पूर्व पार्षद मोहिंदर बंगा ने घटनास्थल पर कहा कि गिल दूसरों की मदद के लिए जाने जाते थे। आखिर कोई उन्हें क्यों नुकसान पहुंचाएगा?

Boota Singh Gill, leading builder and president of Canadian gurdwara, shot dead

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में दिन दहाड़े हुई गोलीबारी में भारतीय मूल के एक कारोबारी (निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी के मालिक) समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति इस हमले में घायल हो गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मृत भारतीय की पहचान बूटा सिंह गिल के रूप में हुई है। उनकी पंजाबी समुदाय में अच्छी पकड़ थी।

सीबीसी न्यूज ने सोमवार को बताया कि अल्बर्टा प्रांत में कैवनघ इलाके के एक रिहायशी क्षेत्र में उसी दिन पूर्वाह्न के समय गोलीबारी की घटना हुई, जिसकी सूचना मिलने पर अधिकारियों ने कार्रवाई की। खबर मिलते ही आपात चिकित्सा सेवा हरकत में आई और उसने बताया कि 49 वर्षीय और 57 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है और एक 51 वर्षीय पुरुष गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने कहा कि 51 वर्षीय व्यक्ति अभी अस्पताल में भर्ती है और उसके शरीर पर जानलेवा घाव हैं। मृत व्यक्तियों का अंत्यपरीक्षण मंगलवार और बुधवार को होना है।

मृत भारतीय की पहचान एक निर्माण कंपनी के मालिक बूटा सिंह गिल के रूप में हुई है। उनकी पंजाबी समुदाय में अच्छी पकड़ थी। शहर के पूर्व पार्षद मोहिंदर बंगा ने घटनास्थल पर कहा कि गिल दूसरों की मदद के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कहा, ‘‘वह लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। वह अपना नुकसान उठाकर भी मदद करते थे।

मोहिंदर बंगा ने कहा कि वह गिल को अच्छी तरह जानते थे। कोई उन्हें क्यों नुकसान पहुंचाएगा? वहीं पुलिस ने कहा कि इलाके में कई लोगों ने तेज आवाज सुनी,जो संभवतः गोलियां चलने की आवाज थी। एबी सीबेन नामक एक महिला ने कहा कि उसने कम से कम चार गोलियां चलने की आवाज सुनी। गोलियों की आवाज के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, झोपड़ी में लगी आग, दो महिला और चार बच्चे सहित परिवार के 6 लोगों की मौत

Bihar | 6 people a family died due to fire in a hut in Rohtas, two women and four children dead
Bihar | 6 people a family died due to fire in a hut in Rohtas, two women and four children dead

You May Like

error: Content is protected !!