गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि सिंगर लंबे समय से बीमारी से जुझ रहे थे।
Ghazal Maestro Pankaj Udhas Passes Away at 72 after Prolonged Illness, Family Confirms
एंटरटेनमेंट की दुनिया से बुरी खबर सामने आई है। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि सिंगर लंबे समय से बीमारी से जुझ रहे थे।
गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बेटी नायाब उधास ने सिंगर के मौत की खबर की पुष्टि की है।
बेटी नायाब ने दी जानकारी
बेटी नायाब उधास पोस्ट में लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे।
इस खबर पर फैंस के लिए फिलहाल यकीन कर पाना मुश्किल है लेकिन सच यही है कि अब पंकज उधास इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। ये सुनकर न सिर्फ फैंस बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है। ये एक ऐसा झटका है जिससे उबरने में पूरे देश को काफी समय लगेगा। आज का दिन वाकई बुरी खबर लेकर आया है। इसके लिए कोई भी तैयार नहीं था। पंकज उधास का जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। अब सिंगर के परिवार ने इस दुखद समाचार को सुनाते हुए दिग्गज सिंगर पंकज उधास के निधन का कारण बताया है।
परिवार ने शेयर किया ऑफिशियल स्टेटमेंट
पंकज उधास की फैमिली की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। सामने आए इस नोट में लिखा गया है, ‘बहुत भारी मन से, हम दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का दुखद निधन हो गया है।’ इस नोट के साथ ही लिखा गया है कि ‘मुझे बहुत खेद है और ये विनाशकारी है! उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं जानती हूं कि कोई भी शब्द शांति नहीं दे सकते, हालांकि मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान आपके परिवार को श्री उधास जी की अपूरणीय क्षति से निपटने की शक्ति दे। #TheEndOfAnEra’ ये नोट सिंगर की बेटी की तरफ से लिखा गया है।




