जंग के बीच इजरायल में फंसी अभिनेत्री नुसरत भरुचा से हुआ संपर्क, लौट रही भारत

admin

Nushrratt Bharuccha reaches airport in Israel safely after Indian Embassy’s help

Nushrratt Bharuccha reaches airport in Israel safely after Indian Embassy's help
Nushrratt Bharuccha reaches airport in Israel safely after Indian Embassy’s help

अभिनेत्री सुरक्षित हैं। वह इजरायल से बाहर निकलने के लिए एयरपोर्ट एरिया पहुंच चुकी हैं। जल्द ही फ्लाइट लेकर वह इजरायल से भारत के लिए रवाना हो जाएंगी।

Nushrratt Bharuccha reaches airport in Israel safely after Indian Embassy’s help

हमास और इजरायल में छिड़ी जंग के बीच इजरायल में फंसी अभिनेत्री नुसरत भरुचा से संपर्क साध लिया गया है। मुश्किलों के बाद एक्ट्रेस भारत लौट रही हैं। यह जानकारी नुसरत भरुचा की टीम की सदस्य संचिता त्रिवेदी ने दी है।

अभिनेत्री सुरक्षित हैं। वह इजरायल से बाहर निकलने के लिए एयरपोर्ट एरिया पहुंच चुकी हैं। जल्द ही फ्लाइट लेकर वह इजरायल से भारत के लिए रवाना हो जाएंगी। नुसरत के परिवार और उनके फैंस बेहद चिंतित थे। हर कोई नुसरत के सलामती की दुआ कर रहा था कि वह जल्द से जल्द स्वदेश लौट आएं।

अभिनेत्री नुसरत भरुचा हाइफ़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए इजरायल गई थीं। इसी बीच वहां जंग छिड़ गई और नुसरत वहां फंस गईं। उनकी टीम ने इस संबंध में जानकारी दी थी। टीम ने बताया था कि अभिनेत्री इजरायल में एक बेसमेंट में हैं और सुरक्षित हैं।

चिंता उस समय बढ़ गई थी जब नुसरत से इस बातचीत के बाद उनकी टीम का संपर्क टूट गया था। उनकी टीम ने कहा था- हम संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। हम नुसरत को सुरक्षित रूप से भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। आशा करते हैं कि वह स्वस्थ और सुरक्षित तरीके से वापसी करेंगी। अब उनसे संपर्क साध लिया गया है। जल्द ही वह भारत लौटेंगी।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीषण जंग के बीच Air India की तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट 14 अक्टूबर तक रद्द

Air India cancels flights to Tel Aviv till October 14 amid Israel-Palestine war
Air India cancels flights to Tel Aviv till October 14 amid Israel-Palestine war

You May Like

error: Content is protected !!