हिमाचल प्रदेश: शिमला में लैंडस्लाइड, शिव मंदिर के नीचे दबे 30 लोग, 9 की मौत

admin

#Accident Himachal Pradesh Rain | 9 dead in Shimla temple collapse and 7 in solan

Himachal Pradesh Rain | 9 dead in Shimla temple collapse and 7 in solan
Himachal Pradesh Rain | 9 dead in Shimla temple collapse and 7 in solan

#हादसा | हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को भारी बारिश के चलते भगवान शिव का एक मंदिर ढह गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

#Accident Himachal Pradesh Rain | 9 dead in Shimla temple collapse and 7 in solan

हिमाचल प्रदेश के शिमला के समरहिल में लैंडस्लाइड हुआ है। इसकी चपेट में शिव मंदिर आ गया है। खबरों के मुताबिक, 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि मलबे में 30 लोगों के दबने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। लोग मंदिर में पूजा के लिए गए थे।

SP शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं।

शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि 32-30 लोग मलबे में दबे हुए हैं। शिमला के समरहिल के पास यह घटना पेश आई है। इसी तरह फागली के लाल कोठी इलाके में 15 ढारे ढह गए हैं। मौके पर आइटीबीपी के जवान राशि ऑपरेशन चला रहे हैं। यहां भी 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ढारों में नेपाली मूल के लोग रहते हैं।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में कुदरत का कहर, देहरादून में डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ढही

Dehradun Defence College collapses in heavy rain in Uttarakhand
#WATCH_VIDEO | Dehradun Defence College collapses in heavy rain in Uttarakhand
error: Content is protected !!