हरियाणा: डिप्टी CM चौटाला का बड़ा बयान, बताया- हिंसा का कारण और कौन जिम्मेदार

MediaIndiaLive

“The yatra organisers did not give complete information about the yatra – Dy CM Chautala

"The yatra organisers did not give complete information about the yatra - Dy CM Chautala
“The yatra organisers did not give complete information about the yatra – Dy CM Chautala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मैं सभी से यही अपील करता हूं कि शानंति बनाकर रखें। हमारे प्रदेश में आज तक इस तरह की घटना नहीं हुई। जो लोग भी इस घटना के पीछे हैं, जिन्होंने हिंसा के लिए उकसाया है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

“The yatra organisers did not give complete information about the yatra – Dy CM Chautala

हरियाणा के नूंह में शुरू हुई हिंसा ने गुरुग्राम के कई इलाकों को चपेट में ले लिया। गुरुग्राम में मंगलवार शाम को कई जगहों पर ताजा हिंसा हुई। दुकानों में तोड़फोड़ की गई। कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इस बीच हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्य में हुई हिंसा की घटनाओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नूंह में हिंदू संगठनों की तरफ से जो ब्रजमंडल यात्रा निकाली गई उसके आयोजकों ने यात्रा की पूरी जानकारी जिला प्रशासन को नहीं दी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यात्रा में कितनी भीड़ आएगी इस बारे में आयोजकों ने पूरी जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं उसकी कमी के कारण यह दुर्घटना घटी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं सभी से यही अपील करता हूं कि शानंति बनाकर रखें। हमारे प्रदेश में आज तक इस तरह की घटना नहीं हुई। जो लोग भी इस घटना के पीछे हैं, जिन्होंने हिंसा के लिए उकसाया है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में हालात शांतिपूर्ण हैं, पिछले 12 घंटे में कोई हिंसा नहीं हुई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र से जो अतरिक्त बल मिले थे उन्हें कल ही तैनात कर दिया गया था।

नूंह में क्या हुआ?

नूंह में हिंदू संगठनों की तरफ से ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही थी। तय प्लान के अनुसार, मेवात में शिव मंदिर के सामने से बृजमंडल यात्रा शुरू की गई। बताया जा रहा है इस दौरान यात्रा पर पथराव हो गया। बृजमंडल यात्रा में बजरंग दल के कई कार्यकर्ता पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मोनू मानेसर ने पहले ही वीडियो शेयर कर यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहुंचने की अपील की थी। मोनू मानेसर ने यह भी कहा था कि वह खुद भी इस यात्रा में शामिल होगा। लेकिन, मोनू मानेसर यात्रा में शामिल नहीं हुआ। अपने ऊपर लगे आरोपों से मोनू मानेसर ने इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि यात्रा में बिट्टू बजरंगी नाम के कथित गोरक्षक के शामिल होने पर तनाव बढ़ा। नूंह में दूसरे पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया।

मोनू मानेसर कौन है?

मोनू मानेसर, नासिर-जुनैद हत्याकांड में वांटेड है। हरियाणा के भिवानी में लोहारू के बारवास गांव के पास जली हुई बोलेरो में 16 फरवरी को दो कंकाल मिले थे। मृतकों की पहचान नासिर (25) और जुनैद (35) के तौर पर हुई थी। इन दोनों की हत्या के लिए मोनू मानेसर को जिम्मेदार ठहराया गया था। इसके बाद ही मोनू मानेसर चर्चा में आया था।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: चमोली नमामि गंगे हादसा, दोषी कंपनी के सभी अनुबंध निरस्त

Uttarakhand | All the contracts of the guilty company were canceled, namami gange
Uttarakhand | All the contracts of the guilty company were canceled, namami gange

You May Like

error: Content is protected !!