सत्यपाल मलिक को CBI का समन, पूर्व राज्यपाल बोले “मैंने सच बोलकर कुछ लोगों के पाप उजागर किए

MediaIndiaLive 1

CBI wants certain clarifications in connection with case reported by me: Former Jammu and Kashmir governor Satyapal Malik

CBI wants certain clarifications in connection with case reported by me: Former Jammu and Kashmir governor Satyapal Malik
CBI wants certain clarifications in connection with case reported by me: Former Jammu and Kashmir governor Satyapal Malik

सत्यपाल मलिक ने कहा कि मेरे द्वारा दी गई रिपोर्ट के संबंध में सीबीआई कुछ स्पष्टीकरण चाहती है। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने कथित बीमा घोटाले के संबंध में स्पष्टीकरण चाहती है, इसलिए उन्हें बुलाया गया है।

CBI wants certain clarifications in connection with case reported by me: Former Jammu and Kashmir governor Satyapal Malik

सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को समन भेजा है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूर्व राज्यपाल को 27 या 28 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। सत्यपाल मलिक ने इसके बारे में जानकारी दी है। सत्यपाल मलिक ने कहा कि मेरे द्वारा दी गई रिपोर्ट के संबंध में सीबीआई कुछ स्पष्टीकरण चाहती है। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने कथित बीमा घोटाले के संबंध में स्पष्टीकरण चाहती है, इसलिए उन्हें बुलाया गया है। हालांकि जांच एजेंसी की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

https://twitter.com/Satyapalmalik_/status/1649417728518660098?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1649417728518660098%7Ctwgr%5E843e6ef70053469f2c058459025d12a7b208f6bf%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.navjivanindia.com%2Fnews%2Fnow-cbi-summons-satyapal-malik-former-governor-of-jammu-and-kashmir-is-in-discussion-about-the-revelations-of-pulwama-attack

सत्यपाल मलिक ने सीबीआई के बुलावे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “मैंने सच बोलकर कुछ लोगों के पाप उजागर किए हैं। शायद, इसलिए बुलावा आया है। मैं किसान का बेटा हूं, घबराऊंगा नहीं। सच्चाई के साथ खड़ा हूं।”

दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में दो प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों को लेकर मामला दर्ज किया था। इस मामले को लेकर पूर्व राज्यपाल मलिक ने दावा किया था कि उन्हें दो फाइल साइन करने के लिए 300 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी। सीबीआई ने पिछले साल अक्टूबर में भी उनसे पूछताछ की थी।

हाल ही में मलिक ने दावा किया था कि आरएसएस और बीजेपी नेता राम माधव स्कीम पास कराने के लिए उनके पास आए थे। इस पर माधव ने कहा था कि यह बात निराधार है। उन्होंने मलिक के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है।

बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले पर किए गए खुलासे को लेकर भी पूर्व राज्यपाल चर्चा में हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि साल 2019 में कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुआ आतंकी हमला, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे, सरकारी गलती के चलते हुआ था और जब उन्होंने इसके बारे में प्रधानमंत्री और एनएसए अजीत डोभाल को बताया तब उन लोगों ने उन्हें (मलिक को) चुप रहने को कहा।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

One thought on “सत्यपाल मलिक को CBI का समन, पूर्व राज्यपाल बोले “मैंने सच बोलकर कुछ लोगों के पाप उजागर किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: लच्छीवाला टोल कर्मियों की गुंडई, ट्रक चालक को पीट-पीट कर किया अधमरा

Uttarakhand | Lachhiwala toll workers or goons!, truck driver beaten brutally, admitted to hospital
Uttarakhand | Lachhiwala toll workers or goons!, truck driver beaten brutally, admitted to hospital

You May Like

error: Content is protected !!