कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, नीरज चोपड़ा नहीं होंगे शामिल

MediaIndiaLive

देहरादून: राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) की शुरुआत 28 जुलाई से होने जा रही है। इससे दो दिन पहले ही भारत को बड़ा झटका लगा है। ओलंपिक चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए हैं। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने इसकी पुष्टि की।

राजीव मेहता ने बताया कि उन्हें आज सुबह भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा सूचित किया गया कि नीरज 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। उन्हें ग्रोइन इंजरी है और स्कैन के बाद उन्हें एक महीने के लिए आराम करने के लिए कहा गया है। नतीजतन, वह राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव के माह में शक्ति का संकल्प लेकर बाल विकास मंत्री ने निकली कांवड़ यात्रा

देहरादून: उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश एवं लैंगिक असमानता को खत्म करने के संकल्प के साथ आज कांवड़ यात्रा निकाली। कांवड़ यात्रा के लिए उन्होंने पहले सुबह हरकी पैड़ी पहुंचकर जल भरा। इसके बाद वहां से पैदल चलकर ऋषिकेश […]

You May Like

error: Content is protected !!