मौसम विभाग ने मानसून के केरल पहुंचने की जताई संभावना

MediaIndiaLive

देहरादून: मौसम विभाग ने इस हफ्ते मानसून के केरल पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना जताई है| मौसम विभाग ने कहा कि मानसून एक जून तक कभी भी पहुंच सकता है, इस पर लगातार नजर रखी जा रही है।

देशभर में खेतीबाड़ी के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे मालदीव और लक्षद्वीप के इलाकों में आगे बढ़ने की सम्भावना हैं। इस हफ्ते के दौरान मानसून के केरल पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल होने की भी संभावना है। मानसून के आगमन में विलंब के बारे में पूछे जाने पर विभाग के एक वरिष्ठ विज्ञानी ने कहा कि 27 मई के पूर्व के अनुमान में चार दिन आगे-पीछे होने का अनुमान भी व्यक्त किया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून केरल में समय से पहले दस्तक देगा। लेकिन, बाद में न केवल असानी ने अपना रास्ता बदला, बल्कि मध्य व पूर्वी भारत में जिस तरह की प्री-मानसूनी बारिश की आशा की जा रही थी, वह भी नहीं हुई। केरल के कई हिस्सों में मानसूनी बादल छाए हुए हैं।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि जून के मध्य तक मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक दे शकता है। वहीं 15 जून के आसपास मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है। 

झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मानसून आ सकता है। 17 मई से अंडमान में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक जून से पूर्व ही केरल में मानसून आ सकता है। इस वर्ष अंडमान निकोबार में तय समय से छह दिन पहले मानसून की बारिश शुरू हो गई है। आम तौर पर अंडमान में 22 मई के आसपास मानसून आता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि मानसून की बारिश सामान्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यमुनोत्री हाईवे पर महाराष्ट्र के यात्रियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

देहरादून: गुरुवार रात यमुनोत्री हाईवे पर महाराष्ट्र के यात्रियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई I इस दुर्घटना में चालक सहित तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जबकि दस अन्य यात्री घायल हुए हैं। इस हादसे में घायल हुए महाराष्‍ट्र […]

You May Like

error: Content is protected !!