युवा नेता दीपक तिवारी ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ

देहरादून: कांग्रेस पार्टी के सक्रिय युवा नेता दीपक तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र भेजा है। उनका कहना है कि कांग्रेस में उन्हें युवाओं का कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है। इसलिए उन्हें मजबूरन पार्टी छोड़नी पड़ रही है।

अपने पद से इस्तीफा देते हुए दीपक ने कहा कि इतने लंबे समय से उन्होंने संगठन में तमाम पदों की जिम्मेदारी पूरी सक्रियता व ईमानदारी से निभाई, लेकिन आज तक उन्हें इसका कोई फल नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान स्थिति ठीक नहीं चल रही है। एक कार्यकर्ता के लिए ये बहुत ही आघात करता है कि उनके शीर्ष के नेता भारी गुटबाज़ी के चलते पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गुटबाजी का खामियाजा जमीनी कार्यकर्ता जो अपना सबकुछ छोड़कर पार्टी की सेवा में लगा रहता है, उन्हें भुगतना पड़ता है। अब कांग्रेस पार्टी में उन जैसे कार्यकर्ताओं का कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है। इसलिए वह पार्टी छोड़ना चाहते हैं। इसके साथ ही दीपक के भाजपा में शामिल होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है I

दीपक ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) में जिला महासचिव के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद वह दो बार प्रदेश सचिव व एक बार प्रदेश महासचिव चुने गए थे । उन्होंने मुख्य कांग्रेस में जिला प्रवक्ता का पद भी संभाला। वर्तमान में वह यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

One thought on “युवा नेता दीपक तिवारी ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंपावत उपचुनाव के लिए हरीश रावत समेत अन्य पार्टी नेता देंगे चुनाव प्रचार को धार

देहरादून: 31 मई को चंपावत विधानसभा सीट के लिए मतदान की तिथि तय की गई है I इसको लेकर कांग्रेस ने चुनाव प्रचार को धार देना शुरु कर दिया है I जिसके चलते सोमवार से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी चंपावत पहुंचकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। साथ […]

You May Like

error: Content is protected !!