15 जून को प्रस्तावित ‘महापंचायत’ पर DGP अशोक कुमार की प्रतिक्रिया
Uttarakhand | Uttarkashi Admin Dismisses Permission For June 15 Mahapanchayat, Purola
उत्तराखंड: 15 जून को प्रस्तावित ‘महापंचायत’ पर DGP अशोक कुमार ने कहा कि ज़िला पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सजग और सतर्क है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी आवश्यक कदम हैं, उन्हें उठाए जा रहे हैं। किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उत्तरकाशी में 15 जून को होने वाले महापंचायत पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है। लव जिहाद के कथित मामलों को लेकर पुरोला में महापंचायत होनी थी। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
दरअसल, पुरोला में 26 मई के बाद से मुसलमानों की कम से कम 42 दुकानें कथित रूप से बंद हैं। दो व्यक्तियों द्वारा एक हिंदू लड़की को कथित रूप से अगवा करने की कोशिश के बाद से पुरोला और उत्तरकाशी जिले के कुछ अन्य शहरों में सांप्रदायिक तनाव व्याप्त है। आरोपियों में से एक मुस्लिम था. दावा किया है कि पुरोला में पीढ़ियों से रह रहे मुसलमानों का असामाजिक तत्वों द्वारा ‘उत्पीड़न’ किया जा रहा है और उन्हें शहर से पलायन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।




