उत्तराखंड: भगवान रुद्रनाथ के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खुले

Uttarakhand | Portals of fourth Kedar Rudranath open for devotees

Uttarakhand | Portals of fourth Kedar Rudranath open for devotees
Uttarakhand | Portals of fourth Kedar Rudranath open for devotees

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट आज सुबह 5 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये हैं. मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. बता दें कि बाबा के इस धाम में भगवान शिव के मुखारबिंद के दर्शन होते हैं.

Uttarakhand | Portals of fourth Kedar Rudranath open for devotees

देहरादून: भगवान रुद्रनाथ के कपाट दर्शन के लिए खुल चुके हैं। यह एक मात्र मंदिर है जहां शिव के मुख के दर्शन होते हैं। शास्त्र मान्यता है कि रुद्रनाथ में स्वर्गारोहणी यात्रा पर जा रहे पांडवों को शिव ने मुख के दर्शन दिए थे। रुद्रनाथ की यात्रा दुर्गम मानी जाती है।

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शनिवार को ब्रह्ममुहुर्त में धार्मिक परंपरानुसार विधि-विधान से खोल दिए गए हैं। इस दौरान मंदिर में पहुंचे करीब 500 श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। अब छह माह तक भगवान शिव के मुख के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।

समुद्र तल से 11808 मीटर की ऊंचाई पर रुद्रनाथ मंदिर स्थित है। मान्यता है कि रुद्रनाथ में स्वर्गारोहणी यात्रा पर जा रहे पांडवों को शिव ने मुख के दर्शन दिए थे। रुद्रनाथ की यात्रा गोपेश्वर के मंडल-चोपता हाईवे पर तीन किमी की दूरी तय कर सगर गांव से रुद्रनाथ की 19 किमी पैदल यात्रा शुरू होती है। इस यात्रा में पनार सहित अन्य मखमली बुग्याल, बर्फ से आच्छादित पर्वत श्रृंखला भव्य स्वरूप प्रदान करती हैं जो यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सारी थकान मिटा देती है।

केदारनाथ वन्य जीवप्रभाग क्षेत्र में होने के चलते यहां पर दुर्लभ कस्तूरी मृग, स्नो लेपर्ड, भालू आदि आपको विचरण करते हुए दिख सकते हैं। इस धार्मिक यात्रा में सगर गांव से घोडे़-खच्चर भी उपलब्ध हैं। इन दिनों इस यात्रा मार्ग पर पितृधार से आगे बर्फ भी जमी हुई है। हालांकि रुद्रनाथ धाम में मंदिर के आसपास बर्फ नहीं है। रुद्रनाथ भगवान गुफा में विराजमान हैं। इस गुफा को मंदिर का आकार दिया गया है।

Follow Us on… Dailyhunt kootwitter fb GOOGLE NEWS

One thought on “उत्तराखंड: भगवान रुद्रनाथ के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खुले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्वालियर: पति पत्नी और वो... गर्लफ्रेंड ने महिला पर किया एसिड अटैक

Woman Throws Acid On Lover's Wife In Gwalior
Woman Throws Acid On Lover's Wife In Gwalior

You May Like

error: Content is protected !!