उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का आज निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। चंदन राम दास के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। चंदन राम दास बागेश्वर में भाजपा के बड़े नेता थे।
Uttarakhand Minister Chandan Ram Dass Passes Away, Govt Declares 3-Day State Mourning
उत्तराखंड: धामी सरकार के मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया। चंदन राम दास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को बागेश्वर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई। चंदन राम दास बागेश्वर से विधायक थे। बागेश्वर में उनकी गिनती भाजपा के बड़े नेताओं में होती थी। उत्तराखंड की धामी सरकार ने चंदन राम दास को मंत्री पद की जिम्मेदारी दे रखी थी। बुधवार को उनका निधन हो गया है। बताया गया कि बुधवार को अचानक मंत्री चंदन राम दास की तबीयत खराब हुई है और उसके बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ देर के बाद ही उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने कहा- चंदन राम दास का निधन अपूरणीय क्षति
चंदन राम दास के निधन पर सीएम धामी ने शोक जताते हुए कहा, “मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”
43 साल पहले शुरू की थी राजनीति
चंदन राम दास को बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया था। इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। चंदन राम दास ने अपना राजनीतिक करियर 43 साल पहले शुरू हुआ था। हालांकि 1997 में नगर पालिका बागेश्वर से पहला चुनाव जीता था। वो नगर पालिका के निर्दलीय अध्यक्ष बने थे। इस समय उत्तराखंड सरकार में परिवहन मंत्री थे।




