उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहे उत्तराखंड की सीमाएं उत्तर में तिब्बत एवं पूर्व में नेपाल से लगी हुई है।
Uttarakhand Foundation Day 2022, know about the state
देहरादून: इतिहास में 9 नवंबर की तारीख उत्तराखंड के स्थापना दिवस के रूप में दर्ज है। उत्तराखंड की मांग को लेकर सालों से चल रहे आंदोलन के बाद 9 नवंबर साल 2000 को उत्तराखंड को 27 में राज्य के रूप में भारत गणराज्य में शामिल किया गया था। साल 2000 से 2006 तक इसे उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था लेकिन जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसका उत्तरांचल नाम बदलकर उत्तराखंड रखा गया। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक
उत्तराखंड की सीमाएं
उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहे उत्तराखंड की सीमाएं उत्तर में तिब्बत एवं पूर्व में नेपाल से लगी हुई है। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश की सीमा में लगे हुए राज्य हैं। हिंदी और संस्कृत में उत्तराखंड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग के रूप में जाना जाता है।
उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि कई प्राचीन धार्मिक स्थलों के साथ यह राज्य हिंदू धर्म में सबसे पवित्र भूमि के रूप में मानी जाती है। देश की सबसे बड़ी नदी गंगा और यमुना का उद्गम स्थल भी उत्तराखंड है।
उत्तराखंड राज्य के प्राकृतिक संसाधन
उत्तराखंड राज्य में बहुत समृद्ध प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं, जिनमें से नदियां, ग्लेशियर, घने जंगल से ढकी पर्वत की चोटियां शामिल हैं, इसमें चार सबसे पवित्र हिंदू मंदिर भी है जिन्हें उत्तराखंड के चार धाम के रूप में जाना जाता है वह है बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री है, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है।
कब हुआ उत्तरांचल का नाम उत्तराखंड
उत्तराखंड संस्कृति से लिया गया शब्द है जिसका अर्थ है उत्तरी शहर इसका गठन उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सरकार द्वारा उत्तराखंड क्रांति दल के संघर्ष के बाद किया गया था। जिसमें पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों और आपदाओं पर ध्यान केंद्रित अलग राज्य की मांग की थी।
09 नवंबर 2022 को उत्तराखंड के रूप में गठित होने से पहले कई सालों तक चल रहे संघर्ष के बाद 1 जनवरी 2007 को उत्तरांचल का नाम बदलकर उत्तराखंड रखा गया। यह राज्य संस्कृति जातीयता और धर्म का समामेलन है और भारत के सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन क्षेत्र में से एक है। उत्तराखंड के सीमावर्ती राज्यों में तिब्बत, नेपाल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं।



whyride